Skip to content
गोबी के कोफ्ते रेसिपी – Gobi Ke Kofte (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 1/2 कप दही
- 2 प्याज पेस्ट बना ले
- 2 तेज पत्ता
- 2 बड़ी इलाइची
- 1/2 इंच दाल चीनी
- 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
- नमक प्रयोग अनुसार
- तेल प्रयोग अनुसार
- 2 टहनी हरा धनिया बारीक काट ले
- 250 ग्राम गोभी कस ले
- 2 हरी मिर्च बारीक काट ले
- नमक प्रयोग अनुसार
- तेल प्रयोग अनुसार, तलने के लिए
Steps
- गोबी के कोफ्ते बनाने के लिए सबसे पहले हम कोफ्ते बनाएँगे। कोफ्ते के लिए दी गई सामग्री को एक बाउल में डाले। थोड़ा पानी डाले और अच्छी तरह से मिला ले.
- मिलाने के बाद पकोड़े बनाए और अलग से रख दे. एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें पकोड़े डाले और भुरा होने तक पका ले. किचन टॉवल पर निकाल ले ताकि अधिक तेल निकल जाए. अलग से रख दे.
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें लॉन्ग, तेज पत्ता, बड़ी इलाइची और दाल चीनी डाले। 1 मिनट के बाद इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाले और 5 से 8 मिनट के लिए पका ले.
- 5 से 8 मिनट के बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, नमक डाले और 5 मिनट के लिए पका ले.
- 5 मिनट के बाद, गैस की आंच कम करें और दही डाले। मिला ले और प्रयोग अनुसार पानी डाले। 4 से 5 मिनट ले लिए पकने दे. अब इसमें कोफ्ते डाले और 2 मिनट और पकाए।
- 2 मिनट के बाद गैस बंद करें और हरे धनिये से गार्निश करें। गोबी के कोफ्ते कोबूंदी रायताऔर तवा पराठा के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।