दाल ढोकला रेसिपी | dal dhokla in hindi | चना दाल ढोकला | वाटी दाल खमन ढोकला

Browse more:

Ingredients

  • 1 कप चना दाल
  • ¼ कप चावल
  • पानी, भिगोने के लिए
  • 1 इंच अदरक
  • 2 मिर्च
  • ¼ कप दही
  • ¼ टी स्पून हल्दी
  • ½ टी स्पून नमक
  • ½ कप पानी
  • ½ टी स्पून ईनो / फ्रूट सॉल्ट
  • 2 टेबल स्पून तेल
  • 1 टी स्पून सरसों
  • 1 टी स्पून जीरा
  • 1 टी स्पून तिल
  • 1 चुटकी हींग
  • 2 मिर्च, कटी हुई
  • कुछ करी पत्ते
  • ¼ कप पानी
  • 1 टी स्पून शक्कर
  • ¼ टी स्पून नमक
  • 1 टी स्पून निम्बू का रस
  • 2 टेबल स्पून नारियल, कसा हुआ
  • 2 टेबल स्पून धनिया, बारीक कटा हुआ

Steps

  1. सबसे पहले, एक बड़े कटोरे में 1 कप चना दाल और ¼ कप चावल लें।
  2. 4 घंटे के लिए पर्याप्त पानी में भिगोएँ।
  3. कटोरे में से पानी निकालकर मिश्रण को मिक्सर ग्राइंडर में डालें।
  4. 1 इंच अदरक, 2 मिर्च डालें और एक मोटा पेस्ट बनने तक ब्लेंड करें।
  5. इस चना दाल-चावल के मिश्रण को एक बड़े कटोरे में डालें।
  6. अब इसमें ¼ टीस्पून हल्दी, ¼ कप दही, ½ टीस्पून नमक और ½ कप पानी मिलाएं।
  7. अच्छी तरह से मिश्रण को स्मूद होने तक चलाएं।
  8. मिश्रण को ढक कर 8 घंटे तक फरमेंट होने के लिए या फिर जब तक बैटर फरमेंट न हो जाये, तब तक के लिए रख दें।
  9. अब ½ टीस्पून ईनो डालकर मिश्रण के झाग छोड़ने तक चलाएं।
  10. बैटर को चिकनाई लगे पैन में डालें।
  11. मध्यम आंच पर 25 मिनट तक मिश्रण को भाप लेने दें।
  12. ठंडा हो जाने पर, ढोकले को टुकड़ो में काटें।
  13. एक पैन में 2 टेबलस्पून तेल डालकर उसमें 1 टीस्पून सरसों, 1 टीस्पून जीरा, 1 टीस्पून तिल, 1 चुटकी हींग, 2 मिर्च और कुछ करी पत्ते डालें।
  14. अब इसमें ¼ कप पानी, 1 टीस्पून शक्कर, ¼ टीस्पून नमक और 1 टीस्पून निम्बू का रस डालें।
  15. अच्छे से मिलाकर पानी को उबलने दें।
  16. तड़के को ढोकले के ऊपर डालें।
  17. 2 टेबलस्पून नारियल और 2 टेबलस्पून धनिये के साथ गार्निश करें।
  18. अंत में, दाल ढोकले का मज़ा हरी चटनी के साथ लें।