Skip to content
तुप्पा दोसा रेसिपी | tuppa dosa in hindi | घी दोसा रेसिपी | थुप्पा दोसे
Ingredients
- 2 कप इडली वाले चावल
- ½ कप उड़द की दाल
- ½ टी स्पून मेथी
- पानी, भिगोने और पीसने के लिए
- 1 कप पोहा, पतला
- 2 टी स्पून नमक
- घी, भूनने के लिए
Steps
- सबसे पहले, एक बड़े बाउल में 2 कप इडली राइस, ½ कप उड़द दाल और ½ टीस्पून मेथी लें।
- इसमें पर्याप्त पानी डालें और 5 घंटे के लिए भिगोएँ।
- फिर पानी निकालकर इसे मिक्सी में डालें।
- आवश्यकता अनुसार पानी डालकर इसका पेस्ट बनाएं।
- एक कटोरे में 1 कप पोहा लेकर उसे अच्छे से धोएं।
- इसे मिक्सी में पीसकर एक स्मूद पेस्ट बनाएं, ज़रूरत पड़े तो पानी डालें।
- चावल और उड़द दाल के बैटर को पोहे के पेस्ट में अच्छी तरह मिलाएं।
- इसे ढककर एक गरम जगह पर रखें और 8 घंटे तक फर्मेंट होने दें।
- आठ घंटे बाद, बैटर लगभग दोगुना हो जाएगा। बुलबुलों को हटाए बिना, इसे हल्के से मिलाएं।
- इसमें, 2 टीस्पून नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।
- तवे को गरम करके, उस पर एक चमचा बैटर डालें। इसे मसाला दोसा से थोड़ा ज़्यादा मोटा रखते हुए गोलाकार में फैलाएं।
- फिर, दोसे के ऊपर 2 टीस्पून घी डालें।
- ढककर दोसा को नीचे से सुनहरा भूरा होने तक सकें और ऊपर के हिस्से को भाप से पकने दें।
- अब चटनी के साथ घी दोसा का मज़ा लें।