टोमैटो सॉस रेसिपी | tomato sauce in hindi | टोमैटो केचप | होममेड टोमैटो सॉस

Browse more:

Ingredients

  • 6 पके हुए टमाटर
  • ½ टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 3 टेबल स्पून चीनी
  • नमक, स्वादानुसार
  • 3 टेबल स्पून विनेगर(सिरका)

Steps

  1. सबसे पहले, टमाटर को पर्याप्त पानी में थोड़ा उबालें। इसके लिए अच्छी तरह पके टमाटर लें।
  2. अब इसे 3 मिनट के लिए ढक दें और उबालें या फिर तब तक उबालें जब तक टमाटर का छिलका अलग नहीं हो जाता।
  3. टमाटर को पूरी तरह से ठंडा होने दें और फिर इन्हें ब्लेंडर में डाल दें।
  4. बिना पानी डालें टमाटर की प्यूरी बना लें।
  5. फिल्टर(छलनी) की मदद से टमाटर की प्यूरी को अलग कर दें और इसके बीज और छिलके बाहर निकाल दें।
  6. अब इसे हिलाएं और अच्छे से मिला लें।
  7. अब इस मिक्सचर को उबाल लें।
  8. बीच-बीच में इसे हिलाते रहें ताकि यह नीचे से जले नहीं।
  9. लगभग 10 मिनट तक और उबालें।
  10. अब इसमें ½ टीस्पून मिर्ची पाउडर, 3 टीस्पून चीनी, और स्वादानुसार नमक मिलाएं।
  11. इसे, तब तक हिलाते रहें जब तक प्यूरी गाढ़ी नहीं हो जाती।
  12. मिश्रण को तब तक पकाएं, जब तक पानी पूरी तरह से सूख न जाए, और गाढ़ा हो जाए।
  13. अब इसमें 3 टेबलस्पून सिरका डालें क्योंकि यह प्रिज़र्वेटिव का काम करता है।
  14. अच्छी तरह से मिलाएं और मसालों की जांच करें।
  15. अंत में, टोमैटो सॉस या टोमैटो केचप को एक बार पूरी तरह से ठंडा होने के बाद फ्रेंच फ्राइज़ के साथ परोसें।