टोमेटो पुदीना चटनी रेसिपी | tomato pudina chutney in hindi | पुदीना टोमेटो पचाड़ी

Browse more:

Ingredients

  • 2 टेबल स्पून तेल
  • 1 टेबल स्पून चना दाल
  • 1 टेबल स्पून उड़द दाल
  • 1 टी स्पून धनिया के बीज
  • 1 टी स्पून जीरा
  • ¼ टी स्पून मेथी दाना
  • 5 सूखी लाल मिर्च
  • 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 5 पुत्थी लहसुन
  • 1 इंच अदरक
  • 2 टमाटर, बारीक कटा हुआ
  • छोटा टुकड़ा इमली
  • ¾ टी स्पून नमक
  • 1 कप पुदीना
  • ½ कप धनिया
  • 3 टी स्पून तेल
  • ¾ टी स्पून सरसों(राई)
  • चुटकी हींग
  • 1 सूखी लाल मिर्च
  • कुछ करी पत्ते

Steps

  1. सबसे पहले एक कड़ाई में 2 टेबलस्पून तेल गरम करें और 1 टेबलस्पून चना दाल, 1 टेबलस्पून उड़द दाल, 1 टीस्पून धनिया के बीज, 1 टीस्पून जीरा, ¼ टीस्पून मेथी और 5 सूखे मिर्च डालें।
  2. धीमी आंच पर इसे सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
  3. अब 1 प्याज, 5 लहसुन और 1 इंच अदरक डालें।
  4. जब तक प्याज़ थोड़ा सिकुड़ ना जाए, तब तक भूनें।
  5. फिर इसमें 2 टमाटर, छोटा टुकड़ा इमली और ¾ छोटा चम्मच नमक डालें।
  6. इसे अच्छे से मिलाएं।
  7. अब इसे ढक कर 10 मिनट तक या टमाटर के नरम होने तक पकाएं।
  8. अब 1 कप पुदीना, ½ कप धनिया डालें और थोड़ा भूने।
  9. पूरी तरह से ठंडा करके ब्लेंडर में डालें।
  10. ज़रुरत के अनुसार पानी डालकर के स्मूद पेस्ट बनाएं।
  11. अब 3 टीस्पून तेल गर्म करके तड़का तैयार करें।
  12. इसमें ¾ टीस्पून सरसों, चुटकी भर हींग, 1 सूखी लाल मिर्च और कुछ करी पत्ते डालें।
  13. चटनी के ऊपर तड़का डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
  14. अंत में, चावल, इडली या डोसा के साथ टमाटर पुदीने की चटनी का आनंद लें।