स्वीट पोंगल रेसिपी | sweet pongal in hindi | सक्कराई पोंगल | चक्करा पोंगल

Browse more:

Ingredients

  • ½ कप चावल, 15 मिनट भिगोये हुए
  • ¼ कप मूंग दाल, 15 मिनट भिगोई हुई
  • 2¼ कप पानी
  • ¾ कप गुड़
  • ¼ कप पानी
  • 2 टी स्पून घी
  • 10 साबुत काजू
  • 2 टेबल स्पून किशमिश
  • 1 लौंग
  • ¼ कप पानी, गाढ़ापन सही करने के लिए
  • 2 टेबल स्पून घी
  • ¼ टी स्पून इलाइची पाउडर
  • छोटे टुकड़े खाने वाले कपूर / पचा कपूरम

Steps

  1. सबसे पहले एक प्रेशर कुकर में ½ कप चावल और ¼ कप मूंग दाल (दोनों 15 मिनट तक भिगोये हुए) लें।
  2. इसमें 2¼ कप पानी डालें और 4-5 सीटी आने तक प्रेशर कुकर में पकाएं।
  3. दाल और चावल को अच्छी तरह से पकाएं।
  4. इसके बाद एक पैन में ¾ कप गुड़ और ¼ कप पानी लें।
  5. गुड़ पूरी तरह से घुलने तक इसे चलाते रहें।
  6. अब इस चाशनी को पके हुए दाल चावल में छान लें।
  7. इसमें ¼ कप या गाढ़ेपन के हिसाब से पानी डालें।
  8. अब इसे 2 मिनट या गुड़ और दाल-चावल अच्छे से मिलने तक पकाएं।
  9. अब इसमें 2 टेबलस्पून घी डालें और इसे अच्छे से मिलाएं, जब तक कि सक्कराई पोंगल चमकदार ना हो जाए।
  10. अब एक छोटी कढ़ाई में 2 टेबलस्पून घी गर्म करें और 10 साबुत काजू, 2 टेबलस्पून किशमिश और 1 लौंग भूनें।
  11. अब फ्राई किये हुए काजू और किशमिश को स्वीट पोंगल में डालें।
  12. इसमें ¼ टीस्पून इलाइची पाउडर और छोटे टुकड़े खाने वाले कपूर के डालें और फिर अच्छे से मिलाएं।
  13. अंत में स्वीट पोंगल / सक्कराई पोंगल देवी को प्रसाद के रूप में चढाने के लिए तैयार है।