Skip to content
जुन्का रेसिपी – Spicy Gram Flour Sabzi (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 2 प्याज बारीक काट ले
- 5 कली लहसुन छीलकर बारीक काट ले
- 1 हरी मिर्च बारीक काट ले
- 5 टहनी हरा धनिया बारीक काट ले
- 1 छोटा चमच्च राइ
- 1/2 छोटा चमच्च जीरा
- तेल प्रयोग अनुसार
- नमक स्वाद अनुसार
Steps
- जुन्का बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राइ और जीरा डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकाए।
- 10 सेकण्ड्स के बाद, इसमें लहसुन डाले और उसके भूरा होने तक पकाए।
- उसके बाद इसमें प्याज और हरी मिर्च डाले और प्याज के नरम होने तक पकाए।
- नरम होने के बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, बेसन डाले और मध्यम आंच पर पकाए।
- 2 मिनट बाद नमक और गुनगुना पानी डाले और हिलाते रहे. 10 मिनट तक पकाए जब तक सारा पानी निकल नहीं जाता। कढ़ाई को धक् ले और 5 मिनट तक पकाए।
- कढ़ाई से ढक्कन हटाए और अगले 5 मिनट और पकाए। इसी बिच थोड़ा और तेल डाले। मिलाए और हरे धनिये से गार्निश करें।
- जुन्का को दाल तड़का, खिचिअा चुरी और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे.