मुत्तई कुंजहम्बू रेसिपी – South Indian Egg Curry Recipe

Browse more:

Ingredients

  • 4 अंडे
  • 1 प्याज काट ले
  • 6 लहसुन कस ले
  • 2 टमाटर काट ले
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • नमक स्वाद अनुसार
  • हरा धनिया काट ले, प्रयोग अनुसार (गार्निश के लिए)
  • 1/2 छोटा चम्मच राइ
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • तेल प्रयोग अनुसार

Steps

  1. मुत्तई कुंजहम्बू रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक सॉसपैन में प्रयोग अनुसार पानी उबलने के लिए रख दे. पानी के उबलने पर इसमें अंडे डाले और 12 से 15 मिनट के लिए उबाल ले.
  2. अंडे को निकाले और ठंडा होने के लिए अलग से रख दे. अब छिलका निकाले और आधा काट ले. अलग से रख दे
  3. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राय, जीरा डाले और तड़कने दे. अब इसमें प्याज डाले और नरम होने तक पका ले.
  4. प्याज के नरम होने के बाद, इसमें लहसुन डाले और 1 मिनट के लिए पका ले. अब इसमें टमाटर डाले और उनके नरम होने तक पका ले.
  5. टमाटर के नरम होने के बाद इसमें धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक डाले और अच्छी तरह से मिला ले. 1 मिनट के लिए पकने दे.
  6. अब प्रयोग अनुसार पानी डाले और 5 से 7 मिनट के लिए पका ले. इसके बाद इसमें अंडे डाले और 2 से 3 मिनट के लिए पका ले.
  7. गैस बंद करें, हरे धनिये से गार्निश करें और परोसे।
  8. मुत्तई कुंजहम्बू रेसिपी को केरला परोटा और अपने पसंद के सलाद के साथ रात के खाने के लिए परोसे। आप इस ग्रेवी को चावल के साथ भी परोस सकते है.