Simple, practical, and full of everyday flavour, शीरा रेसिपी | sheera recipe in hindi | रवा शीरा | सूजी शीरा बनाने की विधि is a vegetarian दक्षिण भारतीय मिठाई made with घी, काजू, and किशमिश in about 15 minutes. The recipe lays out the ingredients and each cooking step clearly, so you can adjust seasoning, texture, and serving size for your own kitchen.

Recipe Snapshot

  • Prep time: 5 minutes
  • Cook time: 10 minutes
  • Total time: 15 minutes
  • Yield: 4 सर्विंग्स
  • Category: मिठाई
  • Cuisine: दक्षिण भारतीय

Ingredients

भूनने के लिए:

  • 2 टेबल स्पून घी
  • 7 काजू (आधे किये हुए)
  • 2 टेबल स्पून किशमिश
  • ½ कप रवा या सूजी (खुरखुरा)

अन्य सामग्री:

  • 1½ कप पानी
  • ½ कप शक्कर
  • ¼ कप घी
  • 3 बूँदें पीला फ़ूड कलर (खाने का रंग)
  • ½ टी स्पून इलाइची पाउडर

Method

  1. सबसे पहले एक पैन में 2 टेबलस्पून घी डालें और फिर उसमे 7 काजू, 2 टेबलस्पून किशमिश डाल कर धीमी आँच पर भूनें।
  2. जब ये सुनेहरा भूरा हो जाए, तब इसे अलग निकाल कर रख लें।
  3. अब बचे हुए घी में ½ कप रवा डालें और 5 मिनट तक धीमी आँच पर भूनते रहें। फिर इसे बाहर निकाल कर अलग रख लें।
  4. एक बड़ी कढ़ाई में 1½ पानी डालकर खौलने तक उबालें।
  5. फिर उसमें धीरे-धीरे रवा मिलाएं और लगातार हिलाते रहें।
  6. रवा इसमें से सारा पानी सोख लेगा और बिना गाँठ वाला एक मिश्रण बन जाएगा।
  7. अब इसमें ½ कप शक्कर मिलाकर लगातार हिलाते रहें।
  8. इससे सारी शक्कर इसमें घुल जाती है और रवा उसे सोख लेता है।
  9. इसके बाद इसमें ¼ कप घी और 3 बूँद पीला फ़ूड कलर मिलाएं। फ़ूड कलर मिलाना आपकी इच्छा पर निर्भर करता है कि आप इसे मिलाना चाहते हैं या नहीं।
  10. अब इसे अच्छे से मिलाएं, ताकि सबकुछ एकसमान रूप से मिल जाए।
  11. अब इसे ढक कर 5 मिनट तक पकने दें ताकि रवा अच्छे से पक जाए।
  12. अब इसमें भुने हुए काजू, किशमिश और ½ टीस्पून इलाइची पाउडर मिलाएं।
  13. अब इसे अच्छी तरह से मिलायें, ताकि सब कुछ सही से मिल जाए।
  14. अब अंत में खारा भात के साथ शीरा का आनंद लीजिये या फिर आप इसे प्रसाद रूप में भी परोस सकते हैं।

Kiyaan Singh’s Kitchen Note

Keep this recipe as a working base: cook once as written, then adjust spice, texture, and serving style for your own table.