आलू कुरमा रेसिपी – Potato Kurma (Recipe In Hindi)

Browse more:

Ingredients

  • 3 आलू
  • 1 प्याज बारीक काट ले
  • 2 टमाटर
  • 1 तेज पत्ता
  • 2 लॉन्ग
  • 1 इंच दाल चीनी
  • 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 1 बड़ा चमच्च तेल
  • नमक प्रयोग अनुसार
  • 1 छोटा चमच्च जीरा
  • 1/2 कप नारियल कस ले

Steps

  1. आलू कुरमा बनाने के लिए सबसे पहले सारी सामग्री तैयार कर ले. आलू को प्रेशर कुकर में पानी के साथ डाले और 2 सिटी आने तक पकाए। उसके बाद आलू का छिलका निकाले और उसे काट ले.
  2. इसके बाद पीसने के लिए दी गई सामग्री को मिक्सर में डाले और अछि तरह से पीस ले.
  3. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें दाल चीनी, लॉन्ग, तेज पत्ता और प्याज डाले। प्याज के नरम होने तक पकाए।
  4. नरम होने के बाद इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाले और 2 मिनट के लिए पकाए। 2 मिनट के बाद इसमें कटे हुए टमाटर डाले और उनके नरम होने तक पकाए।
  5. नरम होने के बाद इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर डाले और मिला ले. 2 मिनट के लिए पकाए और फिर इसमें कटे हुए आलू डाले।
  6. आलू को मिला कर इसमें नारियल का पेस्ट और 1 कप पानी डाले। कुरमा को तब तक पकाए जब तक आलू नरम न हो जाए. पक जाने के बाद गैस बंद करें और गरमा गरम परोसे।