Skip to content
पीनट चाट रेसिपी | peanut chaat in hindi | बॉयल्ड पीनट चाट सलाद | ग्राउंडनट चाट
Ingredients
- 1 कप मूंगफली
- ½ टी स्पून हल्दी
- 1 टी स्पून नमक
- 2 कप पानी
- ¼ टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- ½ टी स्पून चाट मसाला
- 1 टी स्पून हरी चटनी
- ½ प्याज़, बारीक कटा हुआ
- 2 टेबल स्पून टमाटर, बारीक कटा हुआ
- 2 टेबल स्पून स्वीट कॉर्न, उबले हुए
- 1 टी स्पून कच्चा आम, कद्दूकस किया हुआ
- 2 टेबल स्पून अनार
- ½ आलू, उबला और छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
- 2 टेबल स्पून धनिया, बारीक कटा हुआ
- 1 टी स्पून नींबू का रस
- ¼ टी स्पून नमक
Steps
- सबसे पहले एक प्रेशर कुकर में 1 कप मूंगफली, ½ टीस्पून हल्दी और 1 टीस्पून नमक लें।
- इसमें 2 कप पानी डालें और 3 सीटी आने तक प्रेशर कुकर में पकाएं।
- अब प्रेशर निकल जाने के बाद इसमें से पानी निकाल दें।
- उबली हुई मूंगफली को एक बड़े कटोरे में निकाल लें।
- अब इसमें ¼ टीस्पून मिर्च पाउडर, ½ टीस्पून चाट मसाला और 1 टीस्पून हरी चटनी डालें।
- अब सब कुछ अच्छी तरह से मिलाएं।
- इसके बाद इसमें ½ प्याज, 2 टेबलस्पून टमाटर, 2 टेबलस्पून स्वीट कॉर्न, 1 टीस्पून कच्चा आम, 2 टेबलस्पून अनार, ½ आलू डालें।
- अब इसमें 2 टेबलस्पून धनिया, 1 टीस्पून नींबू का रस ¼ टीस्पून नमक भी डालें।
- अब इन सभी को अच्छे से मिलाएं।
- अंत में पीनट चाट का शाम के समय स्नैक्स के तौर पर आनंद लें।