Skip to content
पापड़ की सब्जी रेसिपी | papad ki sabzi in hindi | दही पापड़ सब्जी | पापड़ करी
Ingredients
- 4 टी स्पून तेल
- ½ टी स्पून सरसों
- ½ टी स्पून जीरा
- चुटकी हिंग
- कुछ करी पत्तियां
- 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 1 टी स्पून अदरक – लहसुन पेस्ट
- ½ टी स्पून हल्दी
- 1 हरी मिर्च (स्लिट किया हुआ)
- 1 टी स्पून कश्मीर लाल मिर्च पाउडर
- ½ टी स्पून धनिया पाउडर
- 1 कप पानी
- 1 कप दही (विस्क किया हुआ)
- 4 पापड़ (उरद / लिज्जत)
- ¼ टी स्पून नमक
- ½ टी स्पून गरम मसाला
- 1 टी स्पून कसूरी मेथी / सूखी मेथी पत्तियां (क्रश किया हुआ)
- 2 टेबल स्पून धनिया पत्ती (बारीक कटा हुआ)
Steps
- सबसे पहले, एक कडाई में 4 टीस्पून तेल को गर्म करें और ½ टीस्पून सरसों, ½ टीस्पून जीरा, चुटकी हिंग और कुछ करी पत्तिया डालें।
- आगे 1 प्याज डालें और अच्छी तरह से सॉट करें।
- 1 टीस्पून अदरक- लहसुन पेस्ट और 1 हरी मिर्च डालें। अच्छी तरह से सॉट करें।
- इसके अतिरिक्त, ½ टीस्पून हल्दी, 1 टीस्पून मिर्च पाउडर और ½ टीस्पून धनिया पाउडर जोड़ें।
- मसाले सुगंधित होने तक कम फ्लेम पर सॉट करें।
- इसके अलावा 1 कप पानी और 1 कप विस्क किया हुआ दही डालें। यदि आप गाढ़ा ग्रेवी चाहिए तो, कम पानी जोड़ें।
- फ्लेम को कम रखते हुए दही को अच्छी तरह से हिलाएं।
- फ्लेम को कम रखें, वरना दही करडल होने की संभावनाएं है।
- अब आग या माइक्रोवेव में 3-4 पापड़ को रोस्ट करें।
- भुना हुआ पापड़ को करी में तोड़ दें। अच्छे से मिलाएं।
- ¼ टीस्पून नमक भी डालें। (ध्यान दें, क्योंकि पापड़ में नमक होता है)
- 2 मिनट या अधिक समय के लिए उबाल लें।
- इसके अलावा, ½ टीस्पून गरम मसाला, 1 टीस्पून कसूरी मेथी और 2 टेबलस्पून धनिया पत्ती जोड़ें। अच्छे से मिलाएं।
- अंत में, चपाती / रोटी या बाजरा रोटी के साथ दही पापड़ की सब्जी का आनंद लें।