पनीर पाव भाजी रेसिपी | paneer pav bhaji in hindi | पाव भाजी पनीर | पनीर पाव

Browse more:

Ingredients

  • 1 गाजर, कटा हुआ
  • 8 फूल गोबी
  • 5 बीन्स, कटे हुए
  • 3 टेबल स्पून मटर
  • 2 आलू, छिला और कटा हुआ
  • ½ टी स्पून नमक
  • 2 टेबल स्पून मक्खन
  • 2 टेबल स्पून धनिया, बारीक कटा हुआ
  • 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 1 टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
  • ½ शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 2 टमाटर, बारीक कटे हुए
  • ¼ टी स्पून हल्दी
  • ½ टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टी स्पून पाव भाजी मसाला
  • ½ टी स्पून नमक
  • कुछ बूँदें लाल खाद्य रंग, वैकल्पिक
  • ½ कप पानी
  • ½ कप पनीर, कसा हुआ
  • 2 टेबल स्पून धनिया, बारीक कटा हुआ
  • 1 टी स्पून नींबू का रस
  • 1 टी स्पून मक्खन
  • 1 टी स्पून पाव भाजी मसाला पाउडर
  • 1 टी स्पून धनिया, बारीक कटा हुआ
  • 2 पाव

Steps

  1. सबसे पहले, प्रेशर कुकर में 2 कप पानी डालें और स्टीमर बास्केट या कटोरा रखें।
  2. 1 गाजर, 8 फूल गोबी, 5 बीन्स, 3 टेबलस्पून मटर, 2 आलू और 1 टीस्पून नमक डालें।
  3. 4 सीटी तक या फिर सब्ज़ियों के पक जाने तक इन्हें कुकर में पकने दें।
  4. अब प्रेशर कुकर से सब्ज़ियों को एक बड़े कटोरे में डालें।
  5. एक बड़ी कढ़ाई में 1 टेबलस्पून मक्खन गरम करके उसमें 2 टेबलस्पून धनिये को सुगंध छोड़ने तक मिलाएं।
  6. अब 1 प्याज और 1 टीस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से चलाएँ।
  7. अब इसमें ½ शिमला मिर्च डालकर उसके पकने तक चलाएँ।
  8. 2 टमाटर डालकर उसे नर्म होने तक चलाएँ।
  9. बीच की जगह छोड़कर, मिश्रण के नरम होने तक उसे मसलें।
  10. 1 टेबलस्पून बटर डालकर उसमें ¼ टीस्पून हल्दी, ¼ टीस्पून मिर्च पाउडर और 1 टीस्पून भाजी मसाला डालकर खुशबूदार होने तक भूनें।
  11. मसली हुई सब्ज़ियों को इसमें मिलकर ½ टीस्पून नमक और कुछ बूंद लाल रंग डालें।
  12. इसे अच्छे से मिलाएँ, ताकि सबकुछ आपस में एक-समान ढंग से मिल जाए।
  13. आवश्यकतानुसार गाढ़ापन मिलने तक ½ कप पानी डालकर चलाएँ।
  14. अब ½ कप कसा हुआ पनीर डालकर अच्छे से मिलाएँ।
  15. 8 मिनट या जब तक फ्लेवर्स इसमें मिल जाएं, तब तक पकने दे।
  16. 2 टेबलस्पून धनिया और 1 टीस्पून नींबू का रस डाल कर अच्छी तरह मिलाएँ।
  17. पाव को टोस्ट करने (सेंकने) के लिए, 1 टीस्पून बटर गरम करके उसमें ¼ टीस्पून पाव भाजी मसाला पाउडर, 1 टीस्पून धनिया डालकर हल्का भूनें।
  18. 2 पाव को आधा काट कर बटर के साथ रगड़ें।
  19. पाव के गरम होने तक टोस्ट करें।
  20. अंत में, कसा हुआ पनीर डालकर पाव भाजी का मज़ा लें।