Skip to content
ओट्स वेन पोंगल रेसिपी – Oats Ven Pongal (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 1 बड़ा चमच्च घी
- 1 कप ओट्स
- नमक स्वाद अनुसार
- 2 बड़े चमच्च घी
- 2 बड़े चमच्च काजू तोड़ दे
- 1/8 छोटा चमच्च हींग
- 1 इंच अदरक
- 1 छोटा चमच्च पूरी काली मिर्च पीस ले
Steps
- ओट्स वेन पोंगल बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को धो ले और प्रेशर कुकर में डाल दे. इसमें 3/4 कप पानी डाले, कुकर बंद करें और 1 सिटी आने तक पका ले. 1 सिटी आने के बाद आंच धीमी करें और 3 से 4 मिनट के लिए पकने दे. गैस बंद करें और प्रेशर अपने आप निकलने दे. अलग से रख दे.
- अब एक कढ़ाई में घी गरम करें। इसमें ओट्स डाले और हल्का भूरा होने तक पका ले. इसमें 3/4 कप पानी डाले और 3 से 4 मिनट के लिए पका ले.
- ओट्स के पकने के बाद इसमें मूंग दाल और नमक डाले। कढ़ाई को ढके, आंच धीमी करें और 2 मिनट तक पकने दे.
- अब तड़के के लिए एक छोटी कढ़ाई में घी गरम करें। इसमें काजू डाले और हल्का भूरा होने तक पका ले. अब इसमें अदरक, काली मिर्च, कढ़ी पत्ता और हींग डाले। कुछ सेकण्ड्स के लिए पकाए और गैस बंद कर ले.
- इस तड़के को ओट्स में डाले और मिला ले. परोसे। ओट्स वेन पोंगल को नारियल की चटनीऔर फ़िल्टर कॉफ़ी के साथ सुबह के नाश्ते के लिए परोसे।