Skip to content
मूंग दाल तड़का रेसिपी – Moong Dal Tadka (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 4 टमाटर
- 2 इंच अदरक
- 4 हरी मिर्च
- 2 छोटे चमच्च हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चमच्च जीरा
- नमक स्वाद अनुसार
- तेल प्रयोग अनुसार
- 2 बड़े चमच्च घी
- 2 छोटे चमच्च जीरा
Steps
- मूंग दाल तड़का बनाने के लिए सबसे पहले एक ब्लेंडर में टमाटर, अदरक, हरी मिर्च डाले और पेस्ट बना ले. अलग से रख दे.
- अब एक कढ़ाई में 1 बड़ा चमच्च तेल गरम करें। इसमें जीरा डाले और 30 सेकण्ड्स तक पकने दे. अब इसमें टमाटर, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डाले।
- 5 मिनट तक पकने के बाद, इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डाले।
- इसे 5 मिनट के लिए पकाए और फिर इसमें दाल डाले। 2 मिनट के लिए पकने दे. अब इसमें 1-1/2 कप पानी डाले, मिलाए और 20 से 30 मिनट के लिए पकने दे.
- बिच बिच में देखते रहे. अगर पानी की जरुरत को तो डाले और मिला ले. दाल के पकने तक पकाए।
- अब एक तड़का पैन में 2 बड़े चमच्च घी गरम करें। इसमें जीरा और लाल मिर्च पाउडर डाले और 30 सेकण्ड्स के लिए मिला ले. इस तड़के को दाल में डाले और मिलाए। परोसे।
- मूंग दाल तड़का को सेव टमाटर की सब्ज़ी और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।