मोदक रेसिपी | modak in hindi | आसान उकडीचे मोदक | मोदक बनाने की विधि

Browse more:

Ingredients

  • 1 टी स्पून घी
  • 2 कप नारियल, ग्रेट हुआ
  • 1 कप गुड़
  • ½ टी स्पून इलायची पाउडर
  • 2 कप पानी
  • ½ टी स्पून नमक
  • 1 टी स्पून घी
  • 2 कप चावल का आटा

Steps

  1. सबसे पहले एक बड़ी कड़ाही में 1 टीस्पून घी और 2 कप नारियल डालें।
  2. जब तक नारियल खुशबूदार न हो जाए, तब तक इसे फ्राई करें।
  3. अब इसमें 1 कप गुड़ डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
  4. मध्यम आंच पर गुड़ को पिघलने तक पकाते रहें।
  5. मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाते रहें और सुनिश्चित करें की इसमें फिर भी नम रहे।
  6. अब इसमें ½ टीस्पून इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। स्टफिंग तैयार है। अलग रखिए।
  7. सबसे पहले एक बड़ी कड़ाई में 2 कप पानी, ½ टीस्पून नमक और 1 टीस्पून घी लें।
  8. अच्छी तरह से मिलाएं और पानी को उबाल लें।
  9. आगे 2 कप चावल का आटा डालें और धीरे से मिलाएँ।
  10. जब तक कि चावल का आटा सारा पानी सोख न ले, तब तक मिलाएं।
  11. कवर करें और 5 मिनट के लिए एक तरफ रख दीजिए।
  12. अब एक बड़े कटोरे में स्थानांतरित करें और आटा गूंधने के लिए शुरू करें। जलने से रोकने के लिए अपना हाथ गीला करें।
  13. 5 मिनट या जब तक आटा नरम न हो जाए तब तक गूंधें।
  14. मोदक का आटा तैयार है। अपना हाथ गीला करें और आटा सूखा है तो गूंध लें।
  15. सबसे पहले, एक गेंद के आकार का चावल का आटा लें और इसे चपटा करें।
  16. दोनों अंगूठे की मदद से कोने को दबाइऐं और बीच में एक डेंट बनाइए। जब तक यह एक कप का आकार में न बन जाए, तब तक धीरे-धीरे कोने को दबाएं।
  17. अपनी उँगलियों और अंगूठे के साथ प्लीट बनाना शुरू करें।
  18. अब तैयार किया नारियल-गुड़ की स्टफिंग के 1 टेबलस्पून को इसमें स्कूप करें।
  19. प्लीट्स को एक साथ लेके एक बंडल बनाइए।
  20. पिंच करके ऊपर से बंद करें और पॉइंट शेप में करें।
  21. मोदक मोल्ड को घी से ग्रीस करें। वरना यह चिपक जाएगा।
  22. मोल्ड की दीवारों में चावल के आटे को गूंथ लें।
  23. बीच में एक छोटे बॉल के आकार का स्टफिंग रखें।
  24. कसकर बंद करें और अतिरिक्त मिश्रण को निकालिए।
  25. बिना तोड़के धीरे से मोदक को अनमोल्ड करें।
  26. बीच में अंतर छोड़कर स्टीमर में मोदक रखें।
  27. कवर करें और 10 मिनट के लिए या जब तक चमकदार बनावट उन पर प्रकट न हो जाए, तब तक स्टीम करें।
  28. अंत में, गणेश भगवान को मोदक चढ़ाएं और गणेश चतुर्थी मनाएं।