Skip to content
मेथी ना गोटा रेसिपी | methi na gota in hindi | मेथी ना भजिया | गुजराती गोटा
Ingredients
- ½ कप पानी
- 1 टेबल स्पून तेल
- 1 टेबल स्पून शक्कर
- 1 मिर्च, बारीक कटी हुई
- ½ टी स्पून अदरक पेस्ट
- ½ टी स्पून धनिया, पिसा हुआ
- ¼ टी स्पून अजवाइन
- ½ टी स्पून काली मिर्च, पिसी हुई
- ¼ टी स्पून हल्दी
- ½ टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- चुटकीभर हींग
- 1 टेबल स्पून नींबू का रस
- ¾ टी स्पून नमक
- ¼ टी स्पून बेकिंग सोडा
- ¾ कप मेथी, बारीक कटी हुई
- 3 टेबल स्पून धनिया, बारीक कटा हुआ
- 2 टेबल स्पून रवा या सूजी, बारीक
- 1 कप बेसन
- तेल, तलने के लिए
Steps
- सबसे पहले एक बड़ी कढ़ाई में ½ कप पानी, 1 टेबलस्पून तेल, 1 टेबलस्पून शक्कर, 1 मिर्च और ½ टीस्पून अदरक पेस्ट लें।
- अब इसमें ½ टीस्पून धनिया, ¼ टीस्पून अजवाइन, ½ टीस्पून काली मिर्च, ¼ टीस्पून हल्दी, ½ मिर्च पाउडर और चुटकीभर हींग भी डालें।
- इसके बाद 1 टेबलस्पून नींबू का रस, ¾ टीस्पून नमक और ¼ टीस्पून बेकिंग सोडा डालें।
- व्हिस्कर का प्रयोग करते हुए इन सभी मसालों को अच्छे से मिला लें।
- अब इसमें ¾ कप मेथी के पत्ते और 3 टेबलस्पून धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं।
- इसके बाद 2 टेबलस्पून रवा और 1 कप बेसन डालें।
- अब इसे मिलाते हुए गाढ़ा घोल बना लें।
- अब छोटी बॉल के आकार का घोल गर्म तेल में डालें।
- समय समय पर इसे चलाते रहें, ताकि पकौड़े पूरी तरह से पक जाए।
- पकौड़ों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई करें।
- अब इन्हे किचन टॉवल पर निकाल लें, ताकि यह एक्स्ट्रा तेल को सोख लें।
- अंत में मेथी ना गोटा का हरी चटनी के साथ आनंद लें।