Simple, practical, and full of everyday flavour, मावा मोदक रेसिपी | mawa modak in hindi | खोया मोदक | मावा के मोदक is a vegetarian महाराष्ट्र मिठाई made with घी, दूध, and केसर दूध in about 18 minutes. The recipe lays out the ingredients and each cooking step clearly, so you can adjust seasoning, texture, and serving size for your own kitchen.

Recipe Snapshot

  • Prep time: 3 minutes
  • Cook time: 15 minutes
  • Total time: 18 minutes
  • Yield: 5 सर्विंग्स
  • Category: मिठाई
  • Cuisine: महाराष्ट्र

Ingredients

  • 1 टी स्पून घी
  • ½ कप दूध
  • 3 टेबल स्पून केसर दूध
  • 1½ कप दूध पाउडर
  • ½ कप शक्कर का पाउडर
  • ½ टी स्पून इलाइची पाउडर
  • तेल (सांचे / मोल्ड को चिकना करने के लिए)
  • 2 टेबल स्पून काजू (बारीक कटे)
  • 2 टेबल स्पून बादाम (बारीक कटे)

Method

  1. सबसे पहले एक कढ़ाई में 1 टीस्पून घी गर्म करें और फिर उसमें ½ कप दूध मिलाएं।
  2. फिर उसमें 3 टेबलस्पून केसरयुक्त दूध मिलाएं। केसरयुक्त दूध बनाने के लिए, 3 टेबलस्पून गर्म दूध में केसर के कुछ रेशे थोड़ी देर के लिए भिगो कर रखें।
  3. सब कुछ अच्छी तरह से मिलने तक इसे चलाते रहें।
  4. अब इसमें 1½ कप दूध पाउडर मिलाएं।
  5. इसे धीमी आँच पर चलाते रहें।
  6. अब मिश्रण गाढ़ा होने लगता है।
  7. लगभग 13 मिनट के बाद, मिश्रण बर्तन से अलग होने लगता है।
  8. इसे इकट्ठा होने तक मिलाते रहें और लीजिये मावा तैयार है!
  9. इसे एक कटोरे में निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें।
  10. अब इसमें ½ कप शक्कर का पाउडर, ½ टीस्पून इलाइची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  11. अब इसको अच्छे से मिलाकर इसका एक डौ/पिंडी बना लें, जो बर्तन या हाथों से चिपके नहीं।
  12. साँचें में घी लगाकर इसको चिकना कर लें ताकि डौ/पिंडी इसमें चिपके नहीं।
  13. मावा मिश्रण को साँचे में भरें।
  14. फिर एक टीस्पून सूखे मेवों का मिश्रण इसके बीचोंबीच भर दें।
  15. अब इसे कसकर बंद करें और बाहर निकले हुए अतिरिक्त मिश्रण को हटा दें।
  16. अब सांचे को हल्के-से खोले ताकि मोदक टूटे या बिखरे नहीं।
  17. अंत में मावा मोदक पर चाँदी का वर्क लगाकर सजाएं और यह अब परोसने के लिए तैयार है।

Kiyaan Singh’s Kitchen Note

Keep this recipe as a working base: cook once as written, then adjust spice, texture, and serving style for your own table.