Simple, practical, and full of everyday flavour, मैंगो बर्फी रेसिपी | mango burfi in hindi | आम की बर्फी | मैंगो कोकोनट बर्फी is a vegetarian दक्षिण भारतीय मिठाई made with आम के टुकड़े, दूध, and शक्कर in about 20 minutes. The recipe lays out the ingredients and each cooking step clearly, so you can adjust seasoning, texture, and serving size for your own kitchen.
Recipe Snapshot
- Prep time: 5 minutes
- Cook time: 15 minutes
- Total time: 20 minutes
- Yield: 24 टुकड़े
- Category: मिठाई
- Cuisine: दक्षिण भारतीय
Ingredients
- 1 कप आम के टुकड़े
- ½ कप दूध
- 1 कप शक्कर
- 3 कप नारियल (कसा हुआ)
- ¼ टी स्पून इलाइची पाउडर
Method
- सबसे पहले एक ब्लेंडर में 1 कप आम और ½ कप दूध लें।
- अब इसे ब्लेंड करके इसकी प्यूरी बना लें और आप इसमें जरुरत पड़ने पर और दूध मिला सकते हैं।
- अब इस प्यूरी को एक बड़ी कढ़ाई में डाल दें।
- इसमें 1 कप शक्कर डालकर तब तक मिलायें, जब तक कि शक्कर इसमें पूरी तरह से घुल ना जाए।
- अब इसमें 3 कप नारियल(जरुरी हो तो इसे ब्लेंडर में दरदरा पीस लें) और 2 टेबलस्पून केसर युक्त दूध मिलाएँ। अगर आप सूखा नारियल प्रयोग कर रहें हैं तो आप 2.5 कप नारियल को ¼ कप गर्म पानी में 10 मिनट के लिए भिगो दें।
- इसे चलाते रहें जब तक कि मिश्रण गाढ़ा ना हो जाये। (इसमें लगभग 10 मिनट का समय लगता है।)
- इसे लगातार चलाते हुए मध्यम आँच पर पकाते रहें। 15 मिनट बाद ये मिश्रण गाढ़ा होने लग जाएगा।
- 15 मिनट बाद ये नारियल का मिश्रण पैन से अलग होने लगता है।
- इसे तब तक पकाना जारी रखें जब तक कि ये आकार ना लेने लगे।
- अब इसमें ¼ टीस्पून इलाइची पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं।
- अब एक प्लेट को चिकना करके उसमें बेकिंग पेपर लगा लें और उसमें इस मिश्रण को डाल दें। (चौड़ाई: 15 सेमी, ऊंचाई: 6 सेमी, लम्बाई: 17 सेमी)
- अब इसे एक ब्लॉक की तरह सेट कर लें। और इसे 30 मिनट सेट होने के लिए रख दें। इसके अलावा आप इसमें से बॉल के आकार का मिश्रण लेकर उससे मैंगो लड्डू भी बना सकते हैं।
- अब इसे प्लेट से निकल कर बर्फी के आकार के टुकड़ो में काट लें।
- अंत में मैंगो बर्फी / मैंगो कोकोनट बर्फी परोसने के लिए तैयार है या फिर आप इसे एयरटाइट(वायुरोधी) बर्तन में भरकर एक सप्ताह तक के लिए फ्रिज में भी रख सकते हैं।
Kiyaan Singh’s Kitchen Note
Keep this recipe as a working base: cook once as written, then adjust spice, texture, and serving style for your own table.