Skip to content
माँ की दाल रेसिपी – Maa Ki Dal Recipe
Ingredients
- 1 कप काली उरद दाल
- 1 बड़ा चम्मच राजमा
- 4 टमाटर
- 1 इंच अदरक
- 1 बड़ा चम्मच घी
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च सुखी
Steps
- माँ की दाल बनाने के लिए सबसे पहले दाल और राजमा को 2 से 3 बार धो ले. अब इन्हे पानी में 8 घंटे के लिए भिगो दे. आप इस 24 घण्टे के लिए भी भिगो सकते है.
- अब एक कढ़ाई में 5 कप पानी और थोड़ा नमक डाले और उबालने के लिए रख दे. इसमें दाल और राजमा डाले और नरम होने तक पका ले. इसमें कम से काम 2 से 3 घंटे लगेंगे। अगर आपको जल्दी है तो आप दाल और राजमा को प्रेशर कुकर में भी पका सकते है.
- पकने के बाद दाल में टमाटर, अदरक डाले और 2 मिनट के लिए पकने दे. अब दाल और टमाटर को मैश करले और 3 से 4 मिनट के लिए और पकने दे.
- एक तड़का पैन में घी गरम करें। इसमें जीरा डाले और हल्का भूरा होने तक पका ले. अब इसमें सुखी लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर डाले और 1 मिनट के लिए पका ले. ध्यान रखें की मसाला जले न.
- इस तड़के को दाल में डाले, मिलाए, आंच को धीमा करें और 10 से 15 मिनट के लिए पकने दे. परोसे। माँ की दाल को बैंगन भरता, बूंदी रायता और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे.