लौकी यखनी रेसिपी – Lauki Yakhini (Recipe In Hindi)

Browse more:

Ingredients

  • 1 लौकी
  • 1 इंच दाल चीनी
  • 2 इलाइची
  • 3 लॉन्ग
  • 1/2 छोटा चमच्च अजवाइन
  • 1/2 छोटा चमच्च अदरक पाउडर
  • 1 छोटा चमच्च सौंफ पाउडर
  • 1/4 छोटा चमच्च हींग
  • 1 कप दही
  • 1-1/2 बड़े चमच्च सरसों का तेल
  • नमक स्वाद अनुसार

Steps

  1. लौकी यखनी बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को छोटा छोटा काट ले. अब एक तवा पर तेल गरम करें। इस पर लौकी डाले और हल्का भूरा होने तक पका ले. अलग से रख दे.
  2. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें लॉन्ग, दालचीनी, अजवाइन डाले और 30 सेकण्ड्स तक पकाए। आंच धीमी करें और इसमें पानी डाले।
  3. पानी के उबलने के बाद इसमें लौकी, अदरक पाउडर, सौंफ पाउडर, हींग डाले और अच्छी तरह से मिला ले.
  4. अब इसमें दही डाले और मिला ले. 3 से 5 मिनट के लिए पकने दे. मिलाते रहे. नमक डाले और अगले 2 मिनट के लिए और पकाए।
  5. 2 मिनट के बाद हरा धनिया डालकर गार्निश करें और परोसे। लौकी यखनी को दाल फ्राई, कचुम्बर सलाद और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।