Skip to content
खजूर इमली की चटनी रेसिपी – Khajur Imli Chutney Recipe
Ingredients
- 1-1/2 कप खजूर काट ले
- 1/2 कप इमली का पेस्ट
- 1/2 कप गुड़
- 1 छोटा चम्मच अदरक पाउडर
- 1 छोटा चम्मच काला नमक या सेंधा नमक
- नमक स्वाद अनुसार
Steps
- खजूर इमली की चटनी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक सॉसपैन में 1-1/2 कप पानी डाले और उबलने दे. उबलने के बाद इसमें खजूर डाले और नरम होने तक पका ले.
- अब इसमें इमली, गुड़, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, अदरक पाउडर, काला नमक, नमक डाले और अगले 5 मिनट तक पका ले.
- गैस बंद करें और इस मिश्रण को ठंडा होने दे. ठंडा होने के बाद एक मिक्सर ग्राइंडर में डाले और पेस्ट बना ले. इस मिश्रण को अच्छी तरह से छान ले. आपकी चटनी तैयार है.
- इस चटनी को फ्रिज में एयर टाइट कंटिअनेर में स्टोर करें और अपनी इच्छा अनुसार इसका प्रयोग करें। खजूर इमली की चटनी रेसिपी को समोसे या कचोरी और मसाला चाय के साथ शाम के नाश्ते के लिए परोसे।