Skip to content
केरला स्टाइल अरबी की सब्ज़ी रेसिपी – Kerala Style Arbi Curry
Ingredients
- 250 ग्राम अरबी अभी को धो कर छील ले
- 1 इमली मालाबार
- नमक स्वाद अनुसार
- 1/4 कप नारियल स्क्रैप कर ले
- 2 प्याज छिल ले
- 2 प्याज छिलकर काट ले
- 1 छोटा चमच्च राइ
- 1 छोटा चमच्च जीरा
Steps
- केरला स्टाइल अरबी की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले अरबी को अच्छी तरह से धोकर उबाल ले.
- अपने हाथो पर थोड़ा नारियल का तेल लगाए और अरबी को छिलका निकाल ले. अरबी को काट ले और अलग से रख ले.
- एक कढ़ाई में इमली, नमक, अरबी और थोड़ा पानी डाले। अरबी और इमली के अच्छी तरह से पकने तक पका ले.
- अब एक मिक्सर ग्राइंडर में नारियल, लाल मिर्च पाउडर और छोटे प्याज डाले। पीस ले और इस मिश्रण को कढ़ाई में डाल दे.
- नमक डाले, मिलाए और 5 से 6 मिनट तक पकने दे.
- अब एक तड़का पैन में तेल गरम करें। इसमें राइ और जीरा डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे.
- इसमें प्याज, कढ़ी पत्ता डाले और प्याज के नरम होने तक पका ले. इसमें सुखी लाल मिर्च डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे.
- इस तड़के को करी में डाले और मिला ले. केरला स्टाइल अरबी की सब्ज़ी को चावल और जीरा रसम के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।