Skip to content
हनी चिल्ली पोटैटो रेसिपी | honey chilli potato in hindi | क्रिस्पी हनी चिल्ली पोटैटो
Ingredients
- 2 आलू, वेजेज
- 1 टी स्पून नमक
- 2 टेबल स्पून कॉर्न फ्लोउर
- ½ टी स्पून काली मिर्च, पीसा हुआ
- तेल, तलने के लिए
- 2 टी स्पून तेल
- 1 पुत्थी लहसुन, बारीक कटा हुआ
- 1 इंच अदरक, बारीक कटी हुई
- 2 हरी मिर्च, चीरा हुआ
- 4 टेबल स्पून हरा प्याज, कटा हुआ
- ¼ प्याज, पंखुड़ी
- ½ शिमला मिर्च, क्यूब्ड
- 1 टी स्पून चिल्ली सॉस
- 2 टेबल स्पून टोमेटो सॉस
- 2 टेबल स्पून सोया सॉस
- 1 टेबल स्पून विनेगर
- ¼ टी स्पून नमक
- 1 टेबल स्पून कॉर्न फ्लोउर
- ¼ कप पानी
- 2 टेबल स्पून शहद
- 1 टी स्पून तिल, भुना हुआ
Steps
- सबसे पहले, एक बड़े बर्तन में पानी उबालें और उसमें 2 आलू वेजेज, 1 टीस्पून नमक डालें।
- 2 मिनट या आलू के थोड़ा नरम होने तक उबालें।
- पानी को निकालें और 2 टेबलस्पून कॉर्न फ्लोउर,½ टीस्पून काली मिर्च डालें।
- अच्छी तरह मिलाएं सुनिश्चित करें कि कॉर्न फ्लोउर आलू के ऊपर अच्छी तरह से कवर हुआ है।
- आगे, गर्म तेल में डीप फ्राई करें या प्रीहीट और 30 मिनट के लिए 200 डिग्री सेल्सियस पर बेक करें।
- कभी-कभी हिलाएँ, जब तक आलू सुनहरे भूरे और कुरकुरा न हो जाएँ।
- आलू को छान लें, अतिरिक्त तेल को हटाएं। अलग रखें।
- अब एक बड़ी कड़ाई में, 2 टीस्पून तेल को गर्म करें और उसमें 1 पुत्थी लहसुन, 1 इंच अदरक, 2 हरी मिर्च और 2 टेबलस्पून हरा प्याज को तलें।
- आगे ¼ प्याज और ½ शिमला मिर्च को तेज आंच पर तलें।
- अब इसमें 1 टीस्पून चिल्ली सॉस, 2 टेबलस्पून टोमेटो सॉस, 2 टेबलस्पून सोया सॉस, 1 टेबलस्पून विनेगर और ¼ टीस्पून नमक मिलाएं।
- तेज आंच पर 30 सेकंड के लिए तलें।
- अब ¼ कप पानी में 1 टेबलस्पून कॉर्न फ्लोउर को बिना किसी गांठ के मिलाएं।
- कॉर्न फ्लोउर मिश्रण को डालें और इसे तब तक लगातार हिलाएं जब तक यह पारदर्शी न हो जाए।
- आंच को बंद करें और 2 टेबलस्पून शहद डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- आगे तले हुए आलू डालें और धीरे से मिलाएँ।
- इसके अलावा 2 टेबलस्पून हरा प्याज और 1 टीस्पून भुने हुए तिल डालें। अच्छी तरह मिलाएं।
- अंत में, फ्राइड राइस के साथ या वैसे ही, हनी चिल्ली पोटैटो परोसें।