गेहूं का हलवा रेसिपी – Gehun Ka Halwa (Recipe In Hindi)

Browse more:

Ingredients

  • 1 कप गेहूं का आटा
  • 1 कप शक्कर
  • 1 कप घी 1 बड़ा चमच्च और
  • 2 छोटे चमच्च इलाईची पाउडर पीस ले
  • 1/4 कप काजू आधा कर ले

Steps

  1. गेहूं का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक सॉस पैन में पानी और शक्कर को गरम कर ले. मिलाते रहे जब तक की शक्कर अच्छी तरह से घुल न जाए. आंच को धीमा करें और 2 मिनट तक और पकने दे.
  2. एक कढ़ाई में घी गरम करें। इसमें गेहूं का आटा डाले और मद्धम आंच पर सेके. हलके भूरे होने तक सेकते रहे. इसे 5 मिनट लगेंगे।
  3. मिलाते रहे जब तक यह मिश्रण थोड़ा कोर्स न हो जाए. अब आंच को धीमा करें और इसमें इलाईची पाउडर डाले।
  4. धीरे धीरे इसमें शक्कर का पानी डाले। इसको मिलते रहे ताकि इसमें गाठ न पड़े. 10 से 15 मिनट तक पकाते रहे और उसके बाद गैस बंद कर दे.
  5. 5 मिनट तक धक् कर रख दे. अब एक तड़का पैन में घी गरम करें। इसमें काजू डाले और उनके सुनहरा होने तक पकने दे. सुनहरा होने के बाद, गैस बंद करे और इसे हलवे में डाल दे. मिलाए और गरमा गरम परोसे।
  6. गेहूं के हलवे को रत के खाने के बाद मीठे के लिए परोसे।