Skip to content
डेट्स हलवा रेसिपी | dates halwa in hindi | खजूर का हलवा | खजूर का हलवा
Ingredients
- 2 कप (60 ग्राम) खजूर, बीज निकाले हुए
- 1 कप गर्म पानी, भिगोने के लिए
- ½ कप घी
- ¼ टी स्पून इलायची पाउडर
- 2 टेबल स्पून कॉर्नफ्लोर
- ½ कप पानी, घोल के लिए
- 10 काजू, कटा हुआ
Steps
- एक बड़े कटोरे में 30 मिनट के लिए 1 कप गर्म पानी में 2 कप खजूर भिगोएँ।
- इसे ब्लेंड करके पेस्ट बनाएं।
- एक बड़ी कढ़ाई में खजूर का पेस्ट डालें।
- ¼ कप घी डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- आंच को मध्यम करके, घी के अच्छी तरह से सोखने तक मिलाते रहें।
- 2 बड़े चम्मच घी डालें और पकाते रहे।
- मिश्रण के गाढ़ा होने तक पकाते रहे। इसे बनने में 15 मिनट लगेंगे।
- एक छोटे कटोरे में 2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर लें।
- ½ कप पानी डालें और बिना गाँठ वाला स्मूद घोल बनने तक मिलाएं।
- कॉर्नफ्लोर के घोल को कढ़ाई में डालकर अच्छे से मिलाएं।
- मध्यम आंच में मिश्रण को चलाते हुए पकाएं।
- 30 मिनट के बाद मिश्रण गाढ़ा और चमकदार हो जाता है।
- एक छोटी कटोरी में 2 चम्मच घी लें और 10 काजू को सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
- तले हुए काजू, ¼ टीस्पून इलायची पाउडर को हलवे में डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- बेकिंग पेपर लगे हुए ट्रे में इस हलवे को डालें।
- चम्मच की मदद से हलवे को फैलाएं।
- हलवा के सेट होने तक या 30 मिनट तक इसे छोड़ दें।
- धारदार चाकू की मदद से हलवे को टुकड़ों में काटें।
- रेफ्रिजरेटर में खजूर का हलवा एक हफ्ते तक रखें या तुरंत परोस कर इसका आनंद लें।