दडपे पोहे रेसिपी | dadpe pohe in hindi | दडपे पोहा | महाराष्ट्रियन दडपे पोहे

Browse more:

Ingredients

  • 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
  • ¾ कप नारियल, कद्दूकस किया हुआ
  • 1 टी स्पून नींबू का रस
  • 1 टी स्पून चीनी
  • ½ टी स्पून नमक
  • 2½ कप पोहा, पतला
  • 2 टेबल स्पून तेल
  • 2 टेबल स्पून मूंगफली
  • 1 टी स्पून सरसों
  • ½ टी स्पून जीरा
  • चुटकी हींग
  • 2 मिर्च, बारीक कटी हुई
  • कुछ करी पत्ते
  • ½ टी स्पून हल्दी
  • 2 टेबल स्पून धनिया, बारीक कटा हुआ

Steps

  1. सबसे पहले, एक बड़े कटोरे में 1 प्याज, ¾ कप नारियल, 1 टीस्पून नींबू का रस, 1 टीस्पून चीनी और ½ टीस्पून नमक लें।
  2. सबकुछ अच्छी तरह मिलाएं।
  3. अब 2½ कप पोहा डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
  4. इसे 10 मिनट अलग रखें, ताकि पोहा नमी सोख कर नरम हो जाए।
  5. एक पैन में 2 टेबलस्पून तेल डालें और उसमें 2 टेबलस्पून मूंगफली डालें। तब तक भूनें जबतक मूंगफली कुरकुरी ना हो जाए।
  6. 1 टीस्पून सरसों, ½ टीस्पून जीरा, चुटकी भर हींग, 2 मिर्च, कुछ करी पत्ते और ½ टीस्पून हल्दी डालें।
  7. पोहे के ऊपर तड़का डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
  8. इसके अलावा, 2 टेबलस्पून धनिया डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
  9. अब चाय के साथ सुबह के नाश्ते के रूप में दडपे पोहे का आनंद लें।