Skip to content
कोकोनट राइस रेसिपी | coconut rice in hindi | नारियल चावल
Ingredients
- 3 टी स्पून तेल
- 1 टी स्पून सरसों / राई
- ½ टी स्पून उड़द की दाल
- 1 टी स्पून चना दाल
- कुछ करी पत्ते
- 1 सूखी लाल मिर्च
- 2 हरी मिर्च, स्लिट
- 1 इंच अदरक, बारीक कटी हुई
- 10 काजू
- ¾ कप नारियल, कद्दूकस किया हुआ
- 2 कप पके हुए चावल
- ½ टी स्पून नमक
Steps
- एक बड़ी कड़ाही में 3 टीस्पून तेल गरम करें और उसमें 1 टीस्पून सरसों, ½ टीस्पून उड़द दाल, 1 टीस्पून चना दाल, कुछ करी पत्ता और 1 सूखी लाल मिर्च भूनें।
- 2 हरी मिर्च और 1 इंच अदरक डालें। थोड़ा भूनें।
- 10 काजू डालें और काजू के सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
- ¾ कप कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें और एक मिनट के लिए या कच्ची महक जाने तक भूने।
- 2 कप पके हुए चावल और ½ टीस्पून नमक डालें। चावल को तोड़े बिना धीरे से मिलाएं।
- ढककर 2 मिनट तक या चावल के नारियल के स्वाद को सोख लेने तक पकने दें।
- साउथ इंडियन स्टाइल कोकोनट राइस को कुज़हाम्बु या करी के साथ परोसे।