Skip to content
चॉकलेट कुकीज़ रेसिपी | chocolate cookies in hindi | कुकर में चॉकलेट बिस्किट्स
Ingredients
- 100 ग्राम बटर, कमरे के तापमान में
- 1 कप (100 ग्राम) पिसी चीनी
- 1 टी स्पून वनीला एक्सट्रैक्ट(अर्क)
- 1¼ (200 ग्राम) मैदा / सादा आटा
- ¼ कप (15 ग्राम) कोको पाउडर
- ½ टी स्पून बेकिंग पाउडर
- चुटकी नमक
- 2 टेबल स्पून दूध, ठंडा
- 1½ कप नमक या रेत
Steps
- एक बड़े कटोरे में 100 ग्राम बटर, 1 कप पिसी चीनी और 1 चम्मच वनीला एक्सट्रैक्ट लें।
- इन सभी को सब मिल जाने तक धीरे-धीरे फेटें।
- शक्कर और मिश्रण को सफेद और सिल्की स्मूद होने तक फेंटते रहें।
- एक छलनी रखें और 1¼ मैदा, ¼ कप कोको पाउडर, ½ टीस्पून बेकिंग पाउडर और चुटकी भर नमक डालें।
- आटा छलनी से छानें और सुनिश्चित करें कि कोई गांठ न हो।
- अब स्पैचुला की मदद से आटे को धीरे से मिलाएँ।
- आटे को तब तक मिलाएँ, जब तक कि आटा अच्छी तरह से बटर के मिश्रण के साथ मिल न जाए।
- अगर मिश्रण सूखा है, तो 2 टेबलस्पून या जितनी ज़रुरत हो उतना दूध मिलाएँ।
- इसे बिना गूंधे एक साथ इकट्ठा करें। नरम आटा बनाएं पर ध्यान रखें कि इसे गूँधना नहीं है।
- प्रेशर कुकर में कुकी तैयार करने के लिए 1½ कप नमक डालें और एक छोटा कप या कुकर रैक रखें। अब इसके ऊपर एक प्लेट रखें।
- गैसकेट और सीटी रखे बिना कुकर का ढक्कन बंद कर दें। 5 से 10 मिनट तक गर्म करें। इससे गरम ओवन का वातावरण मिलता है।
- गोल आकार का आटा लेकर उसे हल्के-से चपटा करें।
- कुकी के आटे को प्लेट के ऊपर एक-दूसरे से थोड़ी दूरी पर रखें।
- अब ढककर 17 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं। आप चाहें तो, पहले से गरम ओवन में 15 मिनट के लिए 180 डिग्री सेल्सियस पर बेक कर सकते हैं।
- कुकी शुरू में नरम होगी। पूरी तरह से ठंडा होने पर चॉकलेट कुकीज़ क्रिस्प और क्रंची हो जाते हैं।
- चॉकलेट कुकीज़ को अब एक डब्बे में रख दे और एक हफ्ते तक इसका मज़ा लें।