आलू पनीर टिक्की रेसिपी | aloo paneer tikki in hindi | पनीर पोटैटो कटलेट

Browse more:

Ingredients

  • 2 आलू, उबले हुए और मसले हुए
  • 1 मिर्च, बारीक कटी हुई
  • ½ टी स्पून जिंजर गार्लिक पेस्ट
  • 2 टेबल स्पून धनिया, बारीक कटा हुआ
  • ¼ कप कॉर्नफ्लॉर
  • ½ टी स्पून नमक
  • 1¼ कप पनीर, कसा हुआ
  • ½ टी स्पून जिंजर गार्लिक पेस्ट
  • ½ टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • ¼ टी स्पून जीरा पाउडर
  • ½ टी स्पून चाट मसाला
  • 2 टेबल स्पून धनिया, बारीक कटा हुआ
  • 2 टेबल स्पून पुदीना, बारीक कटा हुआ
  • ¼ टी स्पून नमक
  • तेल, तलने / भूनने के लिए

Steps

  1. सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 2 उबले और मसले हुए आलू लें।
  2. इसमें अब 1 मिर्च, ½ टीस्पून जिंजर गार्लिक पेस्ट, 2 टेबल्स्पून धनिया, ¼ कप कॉर्नफ्लॉर और ½ टीस्पून नमक डालें।
  3. सब कुछ अच्छे से मिलने तक इसे मिलाएं।
  4. अब एक दूसरे कटोरे में 1¼ कप पनीर लें।
  5. इसमें ½ जिंजर गार्लिक पेस्ट, ½ टीस्पून मिर्च पाउडर, ¼ टीस्पून जीरा पाउडर और ½ टीस्पून चाट मसाला डालें।
  6. इसमें 2 टेबलस्पून धनिया, 2 टेबलस्पून पुदीना और ¼ टीस्पून नमक भी डालें।
  7. सब कुछ अच्छे से मिलने तक इसे मिलाएं। पनीर भरावन अब तैयार है।
  8. अपने हाथों को तेल से चिकना करें और एक बॉल के आकार का आलू मिश्रण लें।
  9. अब इसे थोड़ा फैला लें, ताकि इसमें जगह बन जाए।
  10. अब इसमें छोटी बॉल के आकार का तैयार पनीर भरावन भरें।
  11. अब इसे भरकर अच्छे से बंद कर दें।
  12. अब इसे हल्का सा फैला कर टिक्की का आकार दें।
  13. पैन में तेल गर्म करें और मध्यम आँच पर इसे शैलो फ्राई करें।
  14. अब जब एक तरफ से ये सुनहरा भूरा हो जाए, तब इन्हे पलट दें।
  15. इन्हे दोनों तरह से फ्राई करें, जब तक कि ये सुनहरे भूरे और कुरकुरे ना हो जाएं।
  16. अंत में, आलू पनीर टिक्की का टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ आनंद लें।