Skip to content
दडपे पोहे रेसिपी | dadpe pohe in hindi | दडपे पोहा | महाराष्ट्रियन दडपे पोहे
Ingredients
- 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
- ¾ कप नारियल, कद्दूकस किया हुआ
- 1 टी स्पून नींबू का रस
- 1 टी स्पून चीनी
- ½ टी स्पून नमक
- 2½ कप पोहा, पतला
- 2 टेबल स्पून तेल
- 2 टेबल स्पून मूंगफली
- 1 टी स्पून सरसों
- ½ टी स्पून जीरा
- चुटकी हींग
- 2 मिर्च, बारीक कटी हुई
- कुछ करी पत्ते
- ½ टी स्पून हल्दी
- 2 टेबल स्पून धनिया, बारीक कटा हुआ
Steps
- सबसे पहले, एक बड़े कटोरे में 1 प्याज, ¾ कप नारियल, 1 टीस्पून नींबू का रस, 1 टीस्पून चीनी और ½ टीस्पून नमक लें।
- सबकुछ अच्छी तरह मिलाएं।
- अब 2½ कप पोहा डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- इसे 10 मिनट अलग रखें, ताकि पोहा नमी सोख कर नरम हो जाए।
- एक पैन में 2 टेबलस्पून तेल डालें और उसमें 2 टेबलस्पून मूंगफली डालें। तब तक भूनें जबतक मूंगफली कुरकुरी ना हो जाए।
- 1 टीस्पून सरसों, ½ टीस्पून जीरा, चुटकी भर हींग, 2 मिर्च, कुछ करी पत्ते और ½ टीस्पून हल्दी डालें।
- पोहे के ऊपर तड़का डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- इसके अलावा, 2 टेबलस्पून धनिया डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- अब चाय के साथ सुबह के नाश्ते के रूप में दडपे पोहे का आनंद लें।