लिट्टी चोखा रेसिपी | litti chokha in hindi | बिहारी लिट्टी चोखा कैसे बनाएं | बाटी चोखा

Browse more:

Ingredients

  • 1½ कप गेहूं का आटा
  • ¼ टी स्पून बेकिंग पाउडर
  • ¼ टी स्पून अजवायन
  • ½ टी स्पून नमक
  • 2 टेबल स्पून घी
  • पानी, गूंधने के लिए
  • 1 कप सत्तू / भुना हुआ बेसन
  • 2 टेबल स्पून धनिया, बारीक कटा हुआ
  • 1 मिर्च, बारीक कटी हुई
  • ½ टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
  • ½ टी स्पून जीरा
  • ½ टी स्पून कलौंजी
  • ¼ टी स्पून अजवायन
  • ¼ टी स्पून नमक
  • 1 टी स्पून नींबू का रस
  • 2 टेबल स्पून सरसों का तेल
  • 3 टमाटर
  • 1 मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 2 टुकड़े लहसुन, बारीक कटा हुआ
  • 1 इंच अदरक, बारीक कटी हुई
  • 2 टेबल स्पून प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 2 टेबल स्पून धनिया, बारीक कटा हुआ
  • 1 टी स्पून नींबू का रस
  • 2 टेबल स्पून सरसों का तेल
  • ¼ टी स्पून नमक

Steps

  1. एक बड़े कटोरी में 1½ कप गेहूं का आटा, ¼ टीस्पून बेकिंग पाउडर, ¼ टीस्पून अजवाईन, ½ टीस्पून नमक और 2 टेबलस्पून घी लें।
  2. इसे अच्छे से मिलाएं, ताकि घी इसमें मिल जाए।
  3. आवश्यकता अनुसार पानी डालकर आटे को गूंधें।
  4. अब गूंधते हुए थोड़ा नर्म आटा तैयार कर लें।
  5. ½ टीस्पून तेल से आटे को चिकना करके उसे 20 मिनट के लिए अलग रख दें।
  6. एक बड़े कटोरे में 1 कप सत्तू का आटा लें। इसके जगह आप भुना हुआ बेसन भी ले सकते हैं।
  7. इसमें 2 टेबलस्पून धनिया, 1 मिर्च, ½ टीस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट, ½ टीस्पून जीरा, टीस्पून कलौंजी, ¼ टीस्पून अजवायन, ¼ टीस्पून नमक और 1 टीस्पून नींबू का रस भी मिलाएं।
  8. 2 टेबलस्पून सरसों का तेल लेकर अच्छी तरह से मिलाएं।
  9. सत्तू के भरावन को ना ज्यादा सूखा और ना ज्यादा गीला होना चाहिए।
  10. आटे को 20 मिनट तक रखे रहने के बाद उसे हलके से गूंधें।
  11. एक छोटे गेंद बराबर आटे को निकालें।
  12. कोनो को जोड़कर एक कप बनाएं।
  13. एक छोटे गेंद बराबर सत्तू के भरावन को आटे के बीच में रखें।
  14. मिश्रण को आटे के अंदर अच्छे से बंद कर दें, यह ध्यान रखें कि मिश्रण बाहर ना गिरे।
  15. अतिरिक्त आटा निकालकर अच्छे से गोल करें।
  16. तेल से गरम किये हुए एप्पे पैन पर लिट्टी रखें। या फिर ओवन में 180 डिग्री पर 45 मिनट के लिए बीच बीच में पलट कर पकाएं।
  17. धीमे आंच पर 10 मिनट के लिए ढककर पकाएं।
  18. पलटकर दोनों तरफ करीब 30 मिनट के लिए पकाएं।
  19. पकाना जारी रखें जबतक लिट्टी हर तरफ से सुनहरा भूरा ना हो जाए और अंदर से ना पक जाए।
  20. अंत में, चोखा और घी के साथ परोसे जाने के लिए लिट्टी तैयार है।
  21. पहले एक ब्रश लेकर 3 टमाटरों पर तेल लगाये।
  22. मध्यम आंच पर टमाटरों को बीच में सीधा आंच के ऊपर रखकर भूनें।
  23. बीच में रखकर टमाटरों को पूरी तरह से काला होने तक भूनें।
  24. पूरी तरह से ठंडा होने दें और फिर टमाटर के छिलके को उतारें।
  25. अब भुने हुए टमाटरों को अच्छे से मसल लें।
  26. 1 मिर्च, 2 लहसुन, 1 इंच अदरक, 2 टेबलस्पून प्याज, 2 टेबलस्पून धनिया, 1 टीस्पून नींबू का रस, 2 टेबलस्पून सरसों का तेल और ¼ टीस्पून नमक मिलाएं।
  27. अच्छे से मिश्रण को मिलाकर नमक की मात्रा जांचें। ऊपर से आवश्यकता अनुसार नमक डालें।
  28. लिट्टी के साथ परोसे जाने के लिए टमाटर चोखा तैयार है।