Skip to content
ठेकुआ रेसिपी | thekua in hindi | खजूर रेसिपी | बिहारी खस्ता ठेकुआ
Ingredients
- 1¾ कप आटा
- 2 टेबल स्पून रवा / सूजी, बारीक
- 1 टी स्पून सौंफ
- ½ टी स्पून इलायची पाउडर
- 3 टेबल स्पून सूखा नारियल, कसा हुआ
- 3 टेबल स्पून घी
- ½ कप चीनी
- ½ कप पानी
- तेल / घी, फ्राय करने के लिए
Steps
- सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 1¾ कप आटा लें और इसमें 2 टेबलस्पून सूजी मिलाएं।
- अब इसमें 1 टीस्पून सौंफ, ½ टीस्पून इलायची पाउडर और 3 टेबलस्पून सूखा नारियल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इसमें 3 टेबलस्पून घी डालें। इसे अच्छे से मिक्स कर लें और ध्यान रखें कि आटा शेप में रहे।
- अब ½ कप गर्म पानी में ½ चीनी को मिला कर चीनी का पानी बना लें।
- चीनी के घुलने तक इसे अच्छे से हिलाएं। इस पानी को बिलकुल न उबालें।
- अब चीनी के पानी को ठंडा कर लें और जरूरत अनुसार आटे में डाले।
- चीनी वाले पानी को डाल कर आटा गूथ लें।
- अब इसमें से थोड़ा सा आटा लें और इसे सिलेंड्रिकल आकार दें। आप चाहें तो इसे अपनी पसंद का आकार भी दे सकते हैं।
- अब इसको तिकोना आकार दें और टुथपिक से पत्तियां बनाएं।
- गर्म तेल में डीप फ्राय करें या फिर बेक करने के लिए 180 डिग्री पर पहले से ही 12 मिनट के लिए ऑवन को हीट कर लें।
- इसे ध्यान से पलटें क्योंकि ये काफी सॉफ्ट होते हैं।
- 15 मिनट के लिए फ्राय करें या फिर तब तक जब तक ये दोनों तरफ से हल्के भूरे नहीं हो जाते।
- अब इन्हें नैप्किन पर ड्रेन कर लें और ठंडा कर लें। गर्म ठेकुए काफी सॉफ्ट होते हैं और ठंडे होने के बाद क्रिस्पी हो जाते हैं।
- अंत में एक कप गर्म चाय के साथ अपने ठेकुएं का आनंद लें।