केरला स्टाइल अरबी की सब्ज़ी रेसिपी – Kerala Style Arbi Curry

Browse more:

Ingredients

  • 250 ग्राम अरबी अभी को धो कर छील ले
  • 1 इमली मालाबार
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 1/4 कप नारियल स्क्रैप कर ले
  • 2 प्याज छिल ले
  • 2 प्याज छिलकर काट ले
  • 1 छोटा चमच्च राइ
  • 1 छोटा चमच्च जीरा

Steps

  1. केरला स्टाइल अरबी की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले अरबी को अच्छी तरह से धोकर उबाल ले.
  2. अपने हाथो पर थोड़ा नारियल का तेल लगाए और अरबी को छिलका निकाल ले. अरबी को काट ले और अलग से रख ले.
  3. एक कढ़ाई में इमली, नमक, अरबी और थोड़ा पानी डाले। अरबी और इमली के अच्छी तरह से पकने तक पका ले.
  4. अब एक मिक्सर ग्राइंडर में नारियल, लाल मिर्च पाउडर और छोटे प्याज डाले। पीस ले और इस मिश्रण को कढ़ाई में डाल दे.
  5. नमक डाले, मिलाए और 5 से 6 मिनट तक पकने दे.
  6. अब एक तड़का पैन में तेल गरम करें। इसमें राइ और जीरा डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे.
  7. इसमें प्याज, कढ़ी पत्ता डाले और प्याज के नरम होने तक पका ले. इसमें सुखी लाल मिर्च डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे.
  8. इस तड़के को करी में डाले और मिला ले. केरला स्टाइल अरबी की सब्ज़ी को चावल और जीरा रसम के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।