Skip to content
आलू पोतोल पोस्तो रेसिपी – Aloo Parwal In Poppy Seed Masala (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 1/2 छोटा चमच्च मेथी के दाने
- 4 आलू उबालकर सीधा काट ले
- 1/2 छोटा चमच्च जीरा
- 3 लॉन्ग
- 1 इंच दालचीनी
- 1/2 इंच अदरक बारीक काट ले
- 1/2 कप नारियल कस ले
- 2 बड़ा चमच्च खुस खुस
- 1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चमच्च शक्कर
- 2 हरी मिर्च बारीक काट ले
- नमक स्वाद अनुसार
- सरसो का तेल प्रयोग अनुसार
Steps
- आलू पोतोल पोस्तो बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले. इसमें मेथी, जीरा, सौंफ, लॉन्ग, दालचीनी, सुखी लाल मिर्च, अदरक, नारियल और खुस खुस डाले। 1 से 2 मिनट तक पकाए और फिर गैस बंद कर ले.
- ठंडा होने के बाद इस मिक्सचर को ब्लेंडर में डाले और पीस ले.
- सब्ज़ियो को धो ले. आलू का छिलका निकाले ले. दोनों को सीधा काट ले और अलग से रख ले.
- उसी कढ़ाई में थोड़ा और तेल गरम करें। इसमें परवल और हल्दी पाउडर डाले। परवल के नरम होने तक पकाए और फिर अलग से रख ले.
- बचे हुए तेल में हरी मिर्च और पिसा हुआ मसाला डाले। सारे बचे हुए मसाले डाले और पका ले.
- 3 मिनट के लिए पकाए और फिर परवल और आलू डाले।थोड़ा पाने डाले, कढ़ाई ढके और 10 मिनट के लिए पकने दे. 10 मिनट बाद गैस बंद करें और गरमा गरम परोसे।
- आलू पोतोल पोस्तो को दाल फ्राई, बूंदी रायता और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे.