सेवई बिरयानी रेसिपी – Vermicelli Biryani (Recipe In Hindi)

Browse more:

Ingredients

  • 250 ग्राम्स सेवई सिकी हुई
  • 1 गाजर बारीक काट ले
  • हरा बीन्स बारीक काट ले
  • 1 शिमला मिर्च (हरी) काट ले
  • 1 प्याज बारीक काट ले
  • 1 कप हरा मटर
  • 1/2 छोटा चमच्च बिरयानी मसाला
  • 1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चमच्च जीरा
  • तेल प्रयोग अनुसार
  • 1 प्याज काट ले
  • 2 हरी मिर्च
  • हरा धनिया थोड़ा
  • 2 कली लहसुन
  • 1/2 इंच अदरक

Steps

  1. सेवई बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले. इसमें पेस्ट बनाने की दी गई सामग्री डाले और 2 मिनट तक सेक ले. सेकने के बाद ठंडा कर ले. ठंडा होने के बाद मिक्सर में डाले और पीस ले.
  2. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा और प्याज डाले। प्याज के नरम होने तक पकाए।
  3. प्याज के नरम होने के बाद इसमें गाजर, शिमला मिर्च, बीन्स और मटर डाले। 2 मिनट तक पकाए और इसमें हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर, धनिया पाउडर, बिरयानी मसाला डाले और सबको अच्छी तरह से मिला ले.
  4. अब इसमें पिसा हुआ मसाला डाले और 2 से 3 मिनट तक पकने दे. अब इसमें 1 कप पानी डाले और पकने दे.
  5. उबाला आने के बाद इसमें सिकी हुई सेवई डाले और मिला ले. 5 से 7 मिनट तक पकने दे और फिर गरमा गरम परोसे।
  6. सेवई बिरयानी को फ़िल्टर कॉफ़ी और फलो के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।