वरन भात रेसिपी – Varan Bhaat Recipe

Browse more:

Ingredients

  • 1/4 कप अरहर दाल
  • 1 हरी मिर्च बारीक काट ले
  • 1/4 कप नारियल कस ले
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 2 बड़े चम्मच घी
  • 1/4 छोटा चम्मच हींग
  • 1 छोटा चम्मच जीरा

Steps

  1. वरन भात रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले हम प्रेशर कुकर में तुअर दाल के साथ हरी मिर्च, 1 कप पानी डालेंगे। कुकर बंद करें और 2 सिटी आने तक पका ले. अब आंच को धीमा करें और 5 मिनट के लिए पका ले. गैस बंद कर दे.
  2. प्रेशर अपने आप निकलने दे.
  3. अब एक मिक्सर ग्राइंडर में नारियल, हल्दी पाउडर, जीरा, थोड़ा पानी डाले और पीस ले. अब इसमें पकी हुई दाल, नमक डाले, मिलाए और बाउल में निकाल ले.
  4. तड़के के लिए एक तड़का पैन में घी गरम करें। इसमें जीरा, हींग डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले. तड़के को दाल में डाले और मिला ले. परोसे।
  5. वरन भात रेसिपी को चावल और हरे प्याज और आलू की सब्ज़ी के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।