मोसडेंग सरमा रेसिपी – Tripura Style Tomato Chutney Recipe

Browse more:

Ingredients

  • 2 टमाटर काट ले
  • 2 प्याज काट ले
  • 5 कली लहसुन क्रश कर ले
  • 5 हरी मिर्च क्रश कर ले
  • 1 छोटा चमच्च शक्कर
  • 1 बड़ा चमच्च तेल
  • 2 बड़े चमच्च हरा धनिया काट ले
  • नमक स्वाद अनुसार

Steps

  1. मोसडेंग सरमा रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले सारी सामग्री तैयार कर ले. भिगोई हुई सुखी लाल मिर्च को भी क्रश कर ले.
  2. एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले. इसमें प्याज डाले और हल्का भूरा होने तक पका ले.
  3. इसमें लहुसन का पेस्ट डाले और 2 मिनट के लिए पका ले. अब इसमें लाल और हरी मिर्च का पेस्ट डाले और अच्छी तरह से मिला ले.
  4. 2 मिनट के बाद इसमें टमाटर डाले और टमाटर के नरम होने तक पका ले. अब इसमें नमक, शक्कर डाले और शक्कर के पिघल जाने तक पका ले.
  5. हरे छानिया डाले, मिलाए और परोसे। मोसडेंग सरमा कोपालक दाल, आलू भिंडी की सब्ज़ी, फुल्का और चावल के साथ दिन या रात के खाने के लिए परोसे।