Skip to content
टमाटर उपमा रेसिपी – Tomato Upma (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 1 कप सूजी
- 2 टमाटर बारीक काट ले
- 1 प्याज बारीक काट ले
- 1 हरी मिर्च बारीक काट ले
- घी या तेल (प्रयोग अनुसार)
- 1 छोटा चमच्च राइ
- 1/4 छोटा चमच्च हींग
- नमक स्वाद अनुसार
- 1/4 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
- 1/2 निम्बू का रस
- 2 टहनी हरा धनिया बारीक काट ले
Steps
- टमाटर उपमा बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में सूजी डाले और उसका रंग बदलने तक उसे सेके। सेकने के बाद अलग से रख दे.
- अब एक कढ़ाई में तेल या घी गरम करें। इसमें राइ, हींग, सुखी लाल मिर्च और कढ़ी पत्ता डाले। 30 सेकण्ड्स तक पकने दे.
- अब इसमें प्याज और हरी मिर्च डाले और प्याज के नरम होने तक पकाए।
- अब इसमें टमाटर डाले और टमाटर के नरम होने तक पकाए। टमाटर के नरम होने के बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक, निम्बू का रस डाले और 3 से 5 मिनट तक पका ले.
- इसके बाद इसमें सजी और पानी डाले। मिलते रहे ताकि गाठे न पड़े. 5 से 8 मिनट के लिए और पकाए और गैस बंद कर दे. हरे धनिये से गार्निश करें और गरमा गरम परोसे।
- टमाटर उपमा को नारियल की चटनी और फ़िल्टर कॉफी के साथ सुबह के नाश्ते के लिए परोसे।