Skip to content
टमाटर प्याज की सब्ज़ी रेसिपी – Tomato Onion Gravy Sabzi (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 1 टमाटर काट ले
- 2 प्याज पतला काट ले
- 1/2 छोटा चमच्च जीरा
- 1/2 छोटा चमच्च राइ
- 1/4 छोटा चमच्च हींग
- 2 हरी मिर्च बारीक काट ले
- 3 लॉन्ग लहसुन बारीक काट ले
- 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
- तेल प्रयोग अनुसार
- नमक प्रयोग अनुसार
- हरा धनिया थोड़ा, बारीक काट ले
Steps
- टमाटर प्याज की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले. इसमें जीरा, राइ, कढ़ी पत्ता और हींग डाले।
- 15 सेकण्ड्स बाद इसमें हरी मिर्च, लहसुन और प्याज डाले। प्याज के नरम होने तक पकाए।
- नरम होने के बाद, इसमें टमाटर डाले और 2 से 3 मिनट के लिए पकने दे. 3 मिनट बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डाले।
- 4 से 5 मिनट तक पकने दे. पानी डाले, मिलाए और 8 से 10 मिनट तक पकने दे. अच्छी तरह से पक जाने के बाद, गैस बंद करें और हरे धनिए से गार्निश करें।
- टमाटर प्याज की सब्ज़ी को फुल्का और पालक रायते के साथ दिन के खाने के लिए परोसे.