टमाटर लहसुन की चटनी रेसिपी – Tomato Garlic Chutney Recipe

Browse more:

Ingredients

  • 6 टमाटर बारीक काट ले
  • 4 कली लहसुन बारीक काट ले
  • 1 बड़ा चमच्च पूरी काली मिर्च
  • 1 इंच दालचीनी
  • 2 हरी मिर्च बारीक काट ले
  • 1/4 कप काजू तोड़ ले
  • 1/4 कप गुड़
  • 1 बड़ा चमच्च निम्बू का रस
  • नमक स्वाद अनुसार
  • शक्कर प्रयोग अनुसार

Steps

  1. टमाटर लहसुन की चटनी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले साड़ी सामग्री तैयार कर ले.
  2. एक कढ़ाई में टमाटर, लहसुन, पूरी काली मिर्च, दालचीनी, हरी मिर्च, काजू, गुड़ डाले और टमाटर के नरम होने तक पका ले.
  3. टमाटर के नरम होने के बाद, इसमें शक्कर, नमक, लाल मिर्च पाउडर डाले और टमाटर चटनी के गाढ़ा होने तक पका ले.
  4. गैस बंद कर ले. इसमें निम्बू का रस डाले और मिला ले. परोसे।
  5. टमाटर लहसुन की चटनी रेसिपी को घी रोस्ट डोसा और फ़िल्टर कॉफ़ी के साथ सुबह के नाश्ते के लिए परोसे।