Skip to content
टमाटर लहसुन की चटनी रेसिपी – Tomato Garlic Chutney (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 300 ग्राम टमाटर बारीक काट ले
- 6 कली लहसुन
- 2 हरी मिर्च
- नमक स्वाद अनुसार
- 1 छोटा चमच्च राइ
- तेल
Steps
- टमाटर लहसुन की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को काट के और लहसुन क छील ले.
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले. इसमें राइ डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे. अब इसमें लहसुन डाले और 1 मिनट तक पकाए।
- 1 मिनट बाद इसमें टमाटर डाले और उनके नरम होने तक पकाए। टमाटर के नरम होने के बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर और नमक डाले। मिला ले और 1 मिनट तक पकने दे.
- गैस बंद करें, थोड़ा ठंडा होने दे और फिर मिक्सर ग्राइंडर में डाल दे. अच्छी तरह से पीस ले और एक बाउल में निकाल ले.
- टमाटर लहसुन की चटनी को तवा पराठा, बेसन पराठा या बेसन के चीले के साथ परोसे।