Skip to content
थेंगइ थोगयल रेसिपी – Thengai Thogayal Recipe
Ingredients
- 1 कप नारियल कस ले
- 2 छोटे चम्मच सफ़ेद उरद दाल
- 5 मेथी के दाने
- 30 grams इमली निम्बू जितनी
- 1/4 छोटा चम्मच राइ
- 1 छोटा चम्मच तेल प्रयोग अनुसार
- नमक स्वाद अनुसार
Steps
- थेंगइ थोगयल रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटी कढ़ाई में मेथी के दाने, सुखी लाल मिर्च, उरद दाल डाले और उनके हलके भूरे होने तक पका ले.
- अब इसे एक मिक्सर ग्राइंडर में डाले। इसके साथ नारियल, इमली, नमक, कढ़ी पत्ता डाले और पीस कर पेस्ट बना ले.
- अब एक तड़का पैन में तेल गरम करें। इसमें राइ, सुखी लाल मिर्च, कढ़ी पत्ता डाले और राय के तड़कने तक पका ले. इस तड़के को चटनी में डाले, मिलाए और परोसे।
- थेंगइ थोगयल रेसिपी को रवा इडली, कीरई सांबर और फ़िल्टर कॉफ़ी के साथ सुबह के नाश्ते के लिए परोसे।