Skip to content
थालीपीठ रेसिपी | thalipeeth in hindi | थालीपीठ कैसे बनाएँ | महाराष्ट्रियन थालीपीठ
Ingredients
- 1 कप ज्वार का आटा
- ¼ कप बेसन
- ¼ कप गेहूँ का आटा
- ¼ कप बाजरे का आटा
- ¼ कप चावल का आटा
- 1 टी स्पून जिंजर गार्लिक पेस्ट
- 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
- ¼ टी स्पून हल्दी
- ½ टी स्पून धनिया पाउडर
- ½ टी स्पून जीरा पाउडर
- ¼ टी स्पून अजवाइन
- 2 टी स्पून तिल
- 2 टेबल स्पून धनिया, बारीक कटा हुआ
- 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
- ½ टी स्पून नमक
- 1 कप पानी, गूंधने के लिए
- तेल, भूनने के लिए
Steps
- सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 1 कप ज्वार का आटा, ¼ कप बेसन, ¼ गेहूँ का आटा, ¼ कप बाजरा और ¼ कप चावल का आटा लें।
- फिर इसमें 1 टीस्पून जिंजर गार्लिक पेस्ट, 2 हरी मिर्च, ¼ टीस्पून हल्दी, ½ टीस्पून धनिया पाउडर, ½ टीस्पून जीरा पाउडर, ¼ टीस्पून अजवाइन, 2 टीस्पून तिल, 2 टेबलस्पून धनिया, 1 प्याज और ½ टीस्पून नमक भी डालें।
- अब इन सभी को अच्छे से मिलाएँ।
- अब इसमें ½-1 कप या जरूरत के हिसाब से पानी डालकर गूंध लें।
- अगर जरूरत हो तो और पानी डालें और नर्म आटा(डौ) गूंध लें।
- बटर पेपर को तेल से चिकना करें या फिर पारंपरिक तरीके के अनुसार गीला कपड़ा प्रयोग में लें।
- अब एक छोटी बॉल के आकार का डौ लें और इसे बटर पेपर / एल्युमीनियम फॉयल या केले के पत्ते पर हाथ से दबाना/थपथपाना शुरू करें। इसके अलावा पारंपरिक तरीके के लिए गीला कपड़ा प्रयोग करें।
- अब इसे हाथ से दबाते हुए जितना पतला हो सके, उतना पतला बनाएं। अपने हाथ को पानी से गीला कर लें ताकि आप इसे आसानी से फैला सकें और इसमें कोई दरार ना पड़े।
- अब इसके बीच में कुछ छेद कर दें ताकि आपका थालीपीठ तेल सोख सके और जल्दी पके।
- अब बटर पेपर को गर्म तवे पर धीरे से पलट दें।
- बटर पेपर को थालीपीठ बिना तोड़े धीरे से हटा लें।
- थालीपीठ पर थोड़ा सा तेल लगाएं।
- इसे ढक कर मध्यम आँच पर पकाएं।
- इसे पलटते हुए दोनों तरफ से धीरे-धीरे दबाते हुए पकाएं।
- अंत में, थालीपीठ को बटर, अचार और दही के साथ परोसें।