Skip to content
खट्टे पुदीने वाले आलू रेसिपी – Tangy Mint Potatoes (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 5 आलू उबले हुए
- 1/4 कप पुदीना
- 1/2 कप हरा धनिया
- 2 हरी मिर्च
- 1-1/2 छोटा चमच्च अमचूर पाउडर
- 1/3 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
- नमक स्वाद अनुसार
- 1 छोटा चमच्च जीरा
- घी या तेल (प्रयोग अनुसार)
Steps
- खट्टे पुदीने वाले आलू बनाने के लिए आलू को अच्छी तरह से धो ले. आलू को उबालकर, उसे छील ले और छोटे टुकड़ो में काट ले.
- अब एक ब्लेंडर में हरा धनिया, पुदीना और हरी मिर्च डाले। इनको पीस ले और अलग से रख ले.
- एक कढ़ाई में तेल या घी गरम करें। इसमें जीरा डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पकने दे. अब इसमें धनिया पुदीना का पेस्ट डाले और 3 से 5 मिनट तक पकाए।
- 5 मिनट के बाद नमक और लाल मिर्च पाउडर डाले। इसमें हल्दी और अमचूर पाउडर डाले, मिलाए और 1 मिनट तक पकने दे.
- अब इसमें कटे हुए आलू डाले और सबको मिला ले. थोड़ा पानी डाले और अगले 5 मिनट तक पकने दे. गैस बंद करें और गरमा गरम परोसे।
- खट्टे पुदीने वाले आलू को दाल फ्राई, कचुम्बर सलाद और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।