Skip to content
तंदूरी मोमोज़ रेसिपी | tandoori momos in hindi | हाउ टू मेक तंदूरी मोमो इन पैन
Ingredients
- 1½ कप मैदा / सादा आटा
- ¼ टी स्पून नमक
- 1 टी स्पून तेल
- ½ कप पानी
- 2 टी स्पून तेल
- 1 टुकड़ा लहसुन, बारीक कटा हुआ
- ½ प्याज, बारीक कटा हुआ
- 1 गाजर, कद्दूकस किया हुआ
- 2 कप गोभी, कसा हुआ
- ½ टी स्पून काली मिर्च, कटा हुआ
- ½ टी स्पून नमक
- 1 टेबल स्पून धनिया, बारीक कटा हुआ
- ½ कप दही, गाढ़ा
- 1 टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
- ¼ टी स्पून हल्दी
- 1 टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर / लाल मिर्च पाउडर
- ½ टी स्पून गरम मसाला
- 1 टी स्पून कसूरी मेथी
- 1 टी स्पून नींबू का रस
- 1 टी स्पून तेल
- ¼ टी स्पून नमक
- 2 टेबल स्पून तेल
- 2 टुकड़े लाल-गरम चारकोल
- ½ टी स्पून घी
- ½ टी स्पून चाट मसाला
- ½ टी स्पून धनिया, बारीक कटा हुआ
Steps
- एक बड़े मिक्सिंग बाउल में 1½ कप मैदा, ¼ टीस्पून नमक और 1 टीस्पून तेल लें। अच्छी तरह मिलाएं।
- ½ कप पानी डालकर इसे 5 मिनट के लिए गूंधें।
- आटे को नरम सानकर 30 मिनट के लिए रख दें।
- एक बड़ी कढ़ाही में 2 टीस्पून तेल लेकर 1 टुकड़ा लहसुन भूनें।
- प्याज़ को भूरा होने तक भूने।
- 1 कसा हुआ गाजर और 2 कप कसा हुआ गोभी डालें।
- इन्हें अच्छे से भूनें।
- ½ टीस्पून मिर्च, ½ टीस्पून नमक और 1 टेबलस्पून धनिया डालें।
- अच्छे से मिलाकर इस रेसिपी को ठंडा होने दें। मोमोज़ स्टफिंग तैयार है।
- 30 मिनट के बाद, तैयार मोमोज का आटा लें और एक मिनट के लिए फिर से अच्छी तरह गूंध लें।
- एक छोटे बॉल के आकर को लेकर उसे चपटा करें।
- उसपर थोड़ा मैदा छिड़ककर बेलन से बेलें।
- रोटी को पतला बेलें। रोटी की चौड़ाई 4-5 इंच रखें और उसके कोनों को बेलकर बीच के हिस्से को थोड़ा मोटा रखें।
- एक छोटा कप लेकर एक गोलाकार आकर में काटे और उसके आस पास पानी को ब्रश से लगाएं।
- अब एक टेबलस्पून स्टफिंग को बीच में रखें।
- कोनों से मोड़ना शुरू करें।
- बीच में दबाकर मोमोज़ को आकर दें।
- एक स्टीमर को गरम करें और मोमोज़ को ट्रे में एक दूसरे से दूर रखें।
- मोमोज़ को 10-20 मिनट के लिए या जबतक उनपर थोड़ी चमक न दिखने लगे तबतक पकाएं।
- मोमोज़ को पूरी तरह से ठंडा होने दें। उन्हें छुए ना क्योंकि वे बहुत नाज़ुक होते हैं।
- एक बड़े कप में ½ कप दही लें।
- 1 टीस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट, ¼ टीस्पून हल्दी, 1 टीस्पून मिर्च पाउडर, ½ टीस्पून गरम मसाला, 1 टीस्पून कसूरी मेथी, 1 टीस्पून नींबू का रस, 1 टीस्पून तेल और ¼ टीस्पून नमक डालें।
- सभी मसालों को अच्छी तरह मिलाएं।
- मोमोज़ पर ये मैरिनेशन डालकर उसे 1 घंटे के लिए अलग रखें।
- 2 टेबलस्पून तेल डालकर कढ़ाही गरम करें और मैरीनेट किए गए मोमोज रखें।
- 2 मिनट के लिए मध्यम आंच पर पकाएं। पलट कर हर तरफ से पकाएं।
- एक छोटे कप को बीच में रखें और उसमें लाल-गरम चारकोल को रखें।
- ½ टीस्पून घी डालें और ढक्कन से ढक दें।
- इन्हे 2-3 मिनट के लिए या जब तक कि उनकी सुगंध मोमोज में न आ जाए तब तक अलग रखें।
- तंदूरी मोमोज पर चाट मसाला और धनिया पत्ती छिड़कर परोसें।