सुखी उरद दाल रेसिपी – Sukhi Urad Dal Sabzi Recipe

Browse more:

Ingredients

  • 1 कप सफ़ेद उरद दाल
  • 1 प्याज काट ले
  • 1 इंच अदरक बारीक काट ले
  • 1 हरी मिर्च बारीक काट ले
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/4 छोटा चम्मच हींग
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 1 छोटा चम्मच घी
  • 1 निम्बू रस निकाल ले
  • हरा धनिया थोड़ा, गार्निश के लिए बारीक काट ले

Steps

  1. सुखी उरद दाल रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले उरद दाल को अच्छी तरह से पानी से धो ले. अब दाल को 4 से 5 घंटे के लिए पानी में भिगो दे. 4 से 5 घंटे के बाद पानी निकाल ले और दाल को अलग से रख ले.
  2. अब एक प्रेशर कुकर में थोड़ा पानी डाले। इसमें स्टीमर पैन डाले और उसमे दाल डाल दे. कुकर बंद करें और 3 सिटी आने तक पका ले. गैस बंद करें और प्रेशर निकलने दे. कुकर खोले और दाल को अलग से रख ले.
  3. अब एक कढ़ाई में घी गरम करें। इसमें जीरा, हींग डाले और जीरा तड़कने तक पका ले. जीरा तड़कने के बाद इसमें प्याज, अदरक, हरी मिर्च डाले और प्याज के नरम होने तक पका ले.
  4. अब इसमें पकी हुई उरद दाल, हल्दी पाउडर, नमक, गरम मसाला पाउडर, धनिया पाउडर डाले और अच्छी तरह से मिला ले. कढ़ाई को ढके और 3 से 4 मिनट तक पकने दे.
  5. अब इसमें निम्बू का रस डाले और मिला ले. हरे धनिये से गार्निश करें और परोसे।
  6. सुखी उरद दाल रेसिपी को गुजराती कढ़ी,फुल्का और आमरस के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।