तीखी मूंग दाल की गोली रेसिपी – Spicy Moong Dal Ki Goli Recipe

Browse more:

Ingredients

  • 2 कप हरी मूंग दाल 6 घंटे के लिए पानी में भिगो दे
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 1/4 छोटा चमच्च हींग
  • 1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 1/2 कप प्याज बारीक काट ले
  • 2 कप टमाटर बारीक काट ले
  • 1 बड़ा चमच्च निम्बू का रस
  • 1 छोटा चमच्च अमचूर
  • 1 बड़ा चमच्च जीरा
  • 1 बड़ा चमच्च तेल
  • हरा धनिया गार्निश के लिए

Steps

  1. तीखी मूंग दाल की गोली रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले हरी मूंग दाल को 4 से 6 घंटे के लिए पानी में भिगो ले. धोले और अपने हाथ की मदद से इसका छिलका निकाल ले. आप इसको छिलके के साथ भी खा सकते है.
  2. एक मिक्सर ग्राइंडर में हरी मूंग दाल को 1/2 गिलास पानी और हल्दी पाउडर के साथ पीस ले.
  3. एक कढ़ाई में तेल गरम करें। तेल गरम होने के बाद इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाले और 1 मिनट के लिए पका ले. 1 मिनट के बाद इसमें हींग, दाल, नमक डाले और मिलते रहे जब तक यह मिश्रण हलवे जैसा न हो जाए.
  4. पक जाने के बाद, गैस बंद करें और मिश्रण को ठंडा होने दे.
  5. अब इस मिश्रण से छोटी छोटी बॉल बना ले और अलग से रख ले. इनको भाप ले.
  6. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा डाले और तड़कने दे. जीरा के तड़कने के बाद इसमें प्याज डाले और उनके नरम होने तक पका ले.
  7. अब इसमें धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, मूंग दाल की गोली डाले और मिला ले. 1 मिनट बाद इसमें टमाटर डाले और टमाटर के पकने तक पका ले.
  8. अंत में निम्बू का रस, गरम मसाला पाउडर डाले, मिलाए और गैस बंद कर ले.
  9. तीखी मूंग दाल की गोली रेसिपी को शाम के नाश्ते के लिएमसाला चाय या फ़िल्टर कॉफ़ी के साथ परोसे।