Skip to content
सोया बिरयानी रेसिपी | soya biryani in hindi | सोया चंक्स बिरयानी
Ingredients
- 1 कप सोया चंक्स
- 1 कप दही, गाढ़ा
- ¼ टी स्पून हल्दी
- 1 टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर / लाल मिर्च पाउडर
- ½ टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
- 1 टेबल स्पून बिरयानी मसाला पाउडर
- ½ टी स्पून नमक
- ½ गाजर, कटा हुआ
- 1 छोटा आलू
- ½ शिमला मिर्च, चौकोर कटा हुआ
- ½ प्याज, पंखुड़ी
- 2 टेबल स्पून + 1 टी स्पून घी
- 1 तेज पत्ता
- 1 इंच दालचीनी
- 5 लौंग
- 1 चक्र फूल (स्टार अनीज)
- 4 इलायची
- ½ टी स्पून काली मिर्च
- 1 टी स्पून जीरा
- 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
- ½ टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
- 1½ कप बासमती चावल, भिगोया हुआ
- ¾ टी स्पून नमक
- 3 टेबल स्पून तले हुए प्याज
- ½ टी स्पून बिरयानी मसाला पाउडर
- 3 टेबल स्पून धनिया और पुदीना, कटा हुआ
- 2¼ कप पानी
Steps
- सबसे पहले, एक बड़े कटोरे में गर्म पानी डालकर, 1 कप सोया चंक्स 15 मिनट के लिए भिगोएँ।
- 20 मिनट के बाद, सोया नरम हो जाता है। इनमें से पानी को निचोड़ें और इन्हें एक तरफ रख दें।
- एक बड़े मिक्सिंग बाउल में 1 कप गाढ़ा दही लेकर मैरिनेशन तैयार करें।
- इसमें ¼ टीस्पून हल्दी, 1 टीस्पून मिर्च पाउडर, 1 टेबलस्पून बिरयानी मसाला पाउडर, ½ टीस्पून अदरक लहसुन पेस्ट और ½ टीस्पून नमक भी मिलाएं।
- एक स्मूद पेस्ट बनाने के लिए अच्छी तरह से फेंटें।
- अब इसमें भीगे हुए सोया चंक्स, ½ गाजर, ½ शिमला मिर्च, ½ प्याज और 1 छोटा आलू डालें।
- इन्हें अच्छी तरह से मिलाएं और रेफ्रिजरेटर में 1 घंटे के लिए मैरीनेट होने दें।
- फिर प्रेशर कुकर में 2 टेबलस्पून घी गरम करें। इसके जगह तेल का उपयोग भी कर सकते है।
- इसमें 1 तेजपत्ता, 1 इंच दालचीनी, 1 चक्र फूल, 5 लौंग, 4 इलायची, ½ टीस्पून काली मिर्च, 1 टीस्पून जीरा जैसे मसाले डालें।
- मसाले खुशबूदार होने तक भूनें।
- फिर इसमें 1 प्याज डालें और अच्छी तरह से भुने। इसके बाद, ½ चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट भूनें।
- कुकर में तैयार मैरिनेटेड सोया और सब्जियां डालें और उन्हें अच्छे से फैलाएं।
- अब 20 मिनट के लिए भिगोए हुए 1½ कप बासमती चावल डालें और समान रूप से मसालेदार सोया पर फैलाएँ।
- ऊपर से ¾ टीस्पून नमक, 3 टीस्पून फ्राइड प्याज, ¾ टीस्पून बिरयानी मसाला पाउडर, 3 टीस्पून धनिया और पुदीना और 1 टीस्पून घी छिड़कें।
- परतों को छेड़े बिना हर तरफ से 2¼ कप पानी डालें।
- मध्यम आंच पर 2 सीटी के लिए ढककर पकायें या अगर सामान्य कढाई में खाना बनाना हो; कम आंच पर 20 मिनट के लिए कढ़ाई को ढकें और मिश्रण को पकने दें।
- एक बार दबाव कम हो जाए, ढक्कन खोलें और मिर्ची के सालन या रायता के साथ सोया बिरयानी परोसें।