Skip to content
सोरेकै मजिगे हुली रेसिपी – Sorekai Majjige Huli Recipe
Ingredients
- 1 लौकी छीलकर काट ले
- नमक स्वाद अनुसार
- 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
- 1 कप दही
- नमक स्वाद अनुसार
- 1/4 कप नारियल कस ले
- 1 बड़ा चमच्च चना दाल 10 मिनट के लिए पानी में भिगो ले
- 2 हरी मिर्च
- 1 छोटा चमच्च जीरा
- 1 छोटा चमच्च हींग
- 1 छोटा चमच्च तेल
- 1/2 छोटा चमच्च राइ
Steps
- सोरेकै मजिगे हुली रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले दूधी को प्रेशर कुकर में 1/2 कप पानी और नमक के साथ डाले। 1 सिटी आने तक पकाए और प्रेशर निकलने दे.
- अब हम पेस्ट बनाएँगे। एक ब्लेंडर में नारियल, चना दाल, हरी मिर्च, जीरा और हींग डाले और पीस ले. थोड़ा पानी दाल सकते है पेस्ट बनाने के लिए.
- एक सॉसपैन में, लौकी के साथ पिसा हुआ नारियल का पेस्ट डाले और मिला ले. 2 मिनट के लिए पका ले.
- एक बाउल में, दही, 1 कप पानी डाले और अछि तरह से मिला ले. धीरे धीरे इसे सॉसपैन में डाले और मिला ले. 3 से 4 मिनट तक पकने दे.
- तड़के के लिए, एक तड़का पैन में तेल गरम करें। इसमें राइ, कढ़ी पत्ता, सुखी लाल मिर्च डाले। इसे मिलाए और करी में डाल दे. मिलाए और परोसे।
- सोरेकै मजिगे हुली को चावल और चकुंदर थोरन के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।